जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में 28 जुलाई हरेली पर्व से गौ-मूत्र खरीदी की शुरुआत करने जा रही है। गौ-मूत्र 4 रुपए लीटर की दर से खरीदी की जाएगी। प्रदेश सहित जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई गौठान में हरेली त्यौहार 28 जुलाई से इसकी शुरुआत की जा रही है। जिले की सभी गौठानों में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने हरेली त्यौहार को बेहतर तरीके से मनाने और राज्य सरकार की मंशानुरूप आयोजन करने कहा है। उन्होंने सभी गौठानों में विभागीय अधिकारियों, नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में हरेली पर्व के अवसर पर गौठानों में पारंपरिक खेल जैसे गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, भौंरा प्रतियोगिता, नारियल फेक प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
हरेली तिहार छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। सावन मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्यौहार प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण का लोकपर्व है। हरेली के दिन किसान अच्छी फसल की कामना के साथ धरती माता का सभी प्राणियों के भरण-पोषण के लिए आभार व्यक्त करते हैं। सभी लोग बारिश के आगमन के साथ चारो ओर बिखरी हरियाली और नई फसल का उत्साह से स्वागत करते हैं। गोधन न्याय योजना को विस्तार देते हुए राज्य सरकार इस साल हरेली तिहार से गौठानों में 4 रुपए प्रति लीटर की दर से गो-मूत्र की खरीदी की शुरूआत करने जा रही है। इस गो-मूत्र से महिला स्व-सहायता समूह की ओर से जीवामृत और कीट नियंत्रक उत्पाद तैयार किये जाएंगे। इससे रोजगार और अतिरिक्त आय का नया जरिया मिलने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और कृषि लागत कम होगी। गौ-मूत्र से बने कीट नियंत्रक उत्पाद का उपयोग किसान रासायनिक कीटनाशक के बदले कर सकेंगे, जिससे खाद्यान्न की विषाक्तता में कमी आएगी और महंगे रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम होगी। इन नवाचारों ने हरेली को प्रदेश में जैविक खेती और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अध्यायों का प्रतीक बना दिया है।
सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत तीसरे चरण का समाधान शिविर आज जनपद पंचायत बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्दनू के हायर सेकंडरी स्कूल ...
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के ग्राम ढोलिया स्थित रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय में स्थापित “लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉ...
बेमेतरा जिले में “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के बैनर तले एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व राज्य के खाद्य...
लोक सेवा संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एलकेजी एवं कक्षा पहली में प्र...
जिले में ऑपरेशन सिंदूर अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आम ना...
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले एक के बाद एक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग शहर विधायक गजेन्द...