आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



गोधन न्याय योजना से जुड़कर समूह की महिलाएं बनें आत्मनिर्भर : कलेक्टर

Posted On:- 2022-07-28




राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत देवारीभाट में  जिला स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत आज यहां गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा व जिला कलेक्टर डोमन सिंह की विशेष उपस्थिति में हरेली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की पहली पारंपरिक त्यौहार है। हरेली त्यौहार के माध्यम से हम कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। अपने गाय व गौठान की भी पूजा करते हैं। यह संस्कृति हमें विरासत में मिली है और इसे आगे बढ़ाए रखने का कार्य हम सभी का है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति परंपरा के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभा एक समय विलुप्त होने की कगार पर चल पड़ी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे पुनर्जीवित करने और संजोए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को हमारी पुरातन संस्कृति और सभ्यता के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभा से भी रूबरू होने का अवसर मुहैया हो सका है।

इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना राज्य की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से प्रदेश के साथ ही जिले के किसान समृद्ध हो रहे हैं। कलेक्टर ने इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों व जिलेवासियों को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर गोबर की खरीदी की जाएगी। जिससे सभी पशुपालक और किसानों को आमदनी अर्जित करने का मजबूत जरिया मिल सके। इसके लिए जिन ग्राम पंचायतों में गौठान का निर्माण नहीं हुआ है, वहां गौठान का निर्माण करने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर प्रतिवेदन दें। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर शीघ्र ही वहां गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर गोबर की खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि हरेली उत्सव राज्य की पहली और खेती किसानी से जुड़ा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने प्राचीन विरासत को संजोए रखने का कार्य करना होगा।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां :

बच्चों के बीच कुर्सी दौड़, स्लो साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें खैरागढ़ के ओएसडी जगदीश सोनकर ने अपना हुनर दिखाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम तानकेश्वर प्रसाद साहू, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महिला व बाल विकास विभाग व गौठान से जुड़ी महिला समूहों के बीच रस्साकशी का खेल आयोजित किया गया। बच्चों की ओर से पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर गर्भवती माताओं को पोषण टोकरी प्रदाय किया गया। उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्टॉल लगाया।  




Related News
thumb

सिंहदेव ने ली मेडिकल कॉलेजों व संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के...

उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशास...


thumb

शिक्षक भर्ती: व्याख्याता पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 5 को

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजेे लोक श...


thumb

दस्तावेज सत्यापन के बाद सहायक शिक्षकों को जारी किए जा रहे नियुक्ति ...

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ...


thumb

अपर मुख्य सचिव ने ली राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की ...

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्हों...


thumb

कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को भरोसे का सम्मेलन

जिले के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खर...


thumb

समाज के विकास में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को दुर्ग के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत...