आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



जिले के सभी जनपदों के गौठानों में गरिमामय व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का त्यौहार

Posted On:- 2022-07-29




गौठानों में गेड़ी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे जिले के सभी जनपदों के गौठानों में पारंपरिक त्यौहार हरेली को गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जनपद के तुरीलोदाम, मनोरा के गीधा, गजमा, दुलदुला के पतराटोली, कांसाबेल के बगिया, पत्थलगांव के बहनाटांगर सहित अन्य गौठानों जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व ग्रामवासियों की उपस्थिति में परंपरागत तरीके से कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अचर्ना कर हरेली त्यौहार मनाया गया। अतिथियों की ओर से सभी को हरेली पर्व की शुभकानाएं देते हुए अच्छी फसल, चारों ओर सुख समृद्धि व हरियाली की कामना की गई। हरेली का पर्व हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है। परंपरागत रूप से खेती-किसानी, हरियाली और पर्यावरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति प्रेम को दर्शाता है।

हरेली पर्व के अवसर पर गौठानों में गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही समूह की महिलाओं की ओर से पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी तैयार किए गए। इन प्रतियोगिताओं में बच्चे, युवाओं सहित पूरे ग्रामवासी बडे उत्साह से शामिल हुए। पत्थलगांव के बहनाटांगर गौठान में हरेली के अवसर पर गौमूत्र खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया, साथ ही अनेक मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजित हुए। इस दौरान सभी गौठानों में अधिकारी कमर्चारी व जनप्रतिनिधियों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। साथ ही सभी ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर अपने चारों ओर हरियाली बनाए रखने के लिए योगदान देने की आग्रह भी किया गया।




Related News
thumb

सिंहदेव ने ली मेडिकल कॉलेजों व संबद्ध अस्पतालों के स्वशासी समिति के...

उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशास...


thumb

शिक्षक भर्ती: व्याख्याता पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 5 को

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजेे लोक श...


thumb

दस्तावेज सत्यापन के बाद सहायक शिक्षकों को जारी किए जा रहे नियुक्ति ...

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ...


thumb

अपर मुख्य सचिव ने ली राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की ...

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्हों...


thumb

कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को भरोसे का सम्मेलन

जिले के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खर...


thumb

समाज के विकास में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को दुर्ग के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत...