कोंटा बाढ़ प्रभावितों से मिले मंत्री लखमा

Posted On:- 2022-07-29




सुकमा (वीएनएस)। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज कोंटा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बताया की बाढ़ के समय भी दो बार उन्होंने कोंटा पहुंचने का प्रयास किया, किंतु पहली बार एर्राबोर तक ही पहुंच पाए और दूसरी बार खराब मौसम के कारण उनका दौरा स्थगित रहा। आज बाढ़ के बाद तीसरे प्रयास में वे कोंटा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित वार्डों का दौरा किया और बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी भी आला अधिकारियों से ली। इस दौरान केशकाल विधायक  संतराम नेताम,  कलेक्टर हरिस. एस , एसडीएम कोंटा बनसिंह नेताम एवं अन्य अधिकारी गण उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने  बाढ़ प्रभावितों को कंबल और मच्छरदानी भी बांटी।

गोदावरी का रहा असर, पहले कभी इतने दिनो तक बाढ़ की स्थिति नहीं रही :
उन्होंने कहा की कोंटा शबरी नदी किनारे बसे होने के कारण डुबान क्षेत्र में आता है। और गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण शबरी का पानी कोंटा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित करता है। इस बार कोंटा नगर पंचायत के 12 वार्ड, ढोंढरा पंचायत एवं आंशिक रूप से इंजेरम में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई, जो गोदावरी नदी के जलस्तर वृद्धि के कारण हुई। अच्छी बात यह रही की शबरी नदी में अधिक जलस्तर नही था, अन्यथा बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा की बाढ़ के दौरान पूरे समय वे रायपुर से प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कोंटा के हालातों से जुड़े रहे। और प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को कोंटा वासियों की हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए, जिसका पालन सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने किया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरे समय कोंटा वासियों के राहत कार्य में तैनात रही।



Related News
thumb

सुशासन तिहार : समाधान शिविर में आवेदनो का हुआ निराकरण, ग्रामीणों क...

सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत तीसरे चरण का समाधान शिविर आज जनपद पंचायत बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्दनू के हायर सेकंडरी स्कूल ...


thumb

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने “लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक” प्रयोगशाला ...

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के ग्राम ढोलिया स्थित रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय में स्थापित “लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉ...


thumb

बेमेतरा में गूंजा देशभक्ति का स्वर, नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में ब...

बेमेतरा जिले में “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के बैनर तले एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व राज्य के खाद्य...


thumb

पीएम श्री सेजेस शिवलाल राठी विद्यालय में एलकेजी व कक्षा पहली में प्...

लोक सेवा संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एलकेजी एवं कक्षा पहली में प्र...


thumb

तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व नागरिक...

जिले में ऑपरेशन सिंदूर अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आम ना...


thumb

तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों ने दी देश के जवानों को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले एक के बाद एक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग शहर विधायक गजेन्द...