डौंडी में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में मंत्री भेंडिया व संसदीय सचिव कुंवर हुए शामिल

Posted On:- 2022-07-29




बालोद (वीएनएस)। प्रदेश की महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया और संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद आज जनपद पंचायत डौंडी में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत - उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री भेंडिया ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और छत्तीसगढ़ राज गीत से किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भेंडिया ने कहा कि विद्युत ऊर्जा वतर्मान की महती आवश्यकताओं में से एक है, जिसके बिना दैनिक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। घर से लेकर बड़े बड़े कारखानों के लिए विद्युत ऊर्जा अतिआवश्यक जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें मिल रही इस विद्युत ऊर्जा को आवश्यकता अनुरूप ही उपयोग करना चाहिए, अनावश्यक रूप से विद्युत ऊर्जा का दोहन नहीं करना चाहिए। संसदीय सचिव निषाद ने भी अपने संबोधन में विद्युत ऊर्जा का सदुपयोग करने व ऊर्जा का बचत करने की बात कही। विद्युत विभाग के मुख्य कायर्पालन अभियंता टी एल सहारे ने विद्युत विभाग से संबंधित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओ को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोकगीत व लोक नृत्य व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में अतिथियों की ओर से पात्र हितग्राहियों को एलईडी बल्ब वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष बसंती दुग्गा, जनपद उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी   सहित कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...