अधिवाषिर्की पूर्ण करने पर लीड बैक अधिकारी एम एम प्रसाद को कलेक्टर ने दी बधाई

Posted On:- 2022-07-30




बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिला प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य अग्रणी बैंक प्रबंधक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने 30 जुलाई 2022 को अधिवाषिर्की पूर्ण कर बैंक से सेवा निवृत हुए। इस मौके कलेक्टर रजत बंसल ने पुष्प गुच्छ भेट कर उनके कार्यो के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी गण भी उपस्थित रहे है। 

प्रसाद 28 सितंबर 1995 को बैक अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे। वह 1 जुलाई 2019 से बलौदाबाजार स्टेट बैंक मुख्य शाखा गॉर्डन चौक में मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक के रूप में कार्यरत थे। विगत 3 वर्षों तक जिले में अग्रणी बैंक प्रबंधक के पद पर बैंक तथा शासकीय विभागों के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य किया। प्रसाद ने भी बेहतर समन्वय के लिए जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करतें हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। अब उनके स्थान पर अग्रणी बैंक प्रबंधक के रूप में प्रवीण अवस्थी को जिम्मेदारी दी गयी है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...