आबकारी विभाग की कार्यवाही, 1.600 किलोग्राम गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-07-30




जशपुरनगर (वीएनएस)। मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सचिव सह आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन, धारण पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन व जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में विगत दिवस को दुलदुला थाना क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम लोरो डोफा मेन रोड थाना दुलदुला निवासी रूपेश गुप्ता पिता रमेश गुप्ता के ठेला कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। 

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर आज  न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, शशिकला पैकरा, आरक्षक श्याम सुन्दर सिंह, रामलाल भगत, सुभाष कुजूर, त्रियक्ष सलाम, मदन गुप्ता, महिला सैनिक पूनम टोप्पो का सक्रिय योगदान रहा।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...