संयुक्त जांच दल ने किया 3 क्विंटल प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, 17 हजार से अधिक वसूला जुर्माना

Posted On:- 2022-07-30




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल व नगर निगम के संयुक्त जांच द्वारा शनिवार को विभिन्न दुकानों से 3 क्विंटल अमानक प्लास्टिक कैरी बैग व सिंगल यूज कैरी बैग जब्त करने के साथ ही 17 हजार 200 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।

जांच दल की ओर से बताया गया कि नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में शनिवार को अमानक प्लास्टिक कैरी बैग व सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेता दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान संयुक्त दल की ओर से अमानक प्लास्टिक कैरी बैग व सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेता दुकानदारों को पर्यावरण संरक्षण नियम व शासन की ओर से इसके उपयोग पर लगाये प्रतिबंध की जानकारी दी गई। शहर में अमानक प्लास्टिक के कैरी बैग व सिंगल यूज कैरी बैग पर प्रतिबंध के लिए लगातार दुकानों व सब्जी विक्रेताओं को समझाइश दी जा रही है। अब जांच दल गठित कर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।




Related News
thumb

समर कैंप में खेल-खेल में सीखने का संदेश, टीवी-मोबाइल से दूर रह शारी...

पीएम शासकीय बृजराज प्राथमिक शाला, महासमुंद में आयोजित समर कैंप 2025 में आज का दिन खास रहा, जब कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उप...


thumb

जिला मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय निकाय में निकली तिरंग...

भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित तिरंगा यात्रा का आज सुबह 7:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान, जांज...


thumb

कौड़ीकसा कलस्टर में 2795 आवेदनों का हुआ समाधान, विभिन्न योजनाओं से ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे जनसरोकार की पूर्ति की दिशा में सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। समाधान शिविर के जरिए जनसामान्य हर समस्याएं क...


thumb

ऑपरेशन सिंदूर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ ...

ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली में शामिल ...


thumb

कलेक्टर-एसपी तिरंगा यात्रा में शामिल होने एक साथ पहुंचे बहतराई गांव

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह आज एक साथ तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन एनआरएलएम की महिल...


thumb

रेत के अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन सहित 2 हाइव...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।