सरकार ने कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ऐरियर...

Posted On:- 2022-07-31




देहरादून (वीएनएस)। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने  कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। राज्य के करीब 45 हजार सरकारी कर्मचारियों को अब 3% ज्यादा DA मिलेगा। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, यह 34% होगा.बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। उत्तराखंड सरकार ने आपको बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा से हजारों सरकारी कर्मचारियों की टेंशन दूर होगी। यह पांचवें, छठे और सातवें वेतनमान तीनों पर लागू होगा। इसके बाद अब 7th Pay Commission के तहत सैलरी पा रहे कर्मचारियों को अब 34 फीसदी डीए मिलेगा। 

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 01 जनवरी 2022 से लागू करने का फैसला किया है। यानी कर्मचारियों को मौजूदा सैलरी में तो 3 फीसदी ज्यादा डीए मिलेगा ही, इसके अलावा उन्हें जनवरी 2022 से अब तक का एरियर भी मिलेगा। हर महीने 3 फीसदी ज्यादा डीए के हिसाब से अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।



Related News
thumb

आरपीएफ महानिदेशक ने हॉट स्प्रिंग्स मेमोरियल में पुलिस शहीदों को श्र...

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव के नेतृत्व में 3 सितंबर की सुबह विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का प्रतिनिधित्...


thumb

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, पांच लोगों की मौत

मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई हिंसा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान मैतेई स...


thumb

जब तक शांति नहीं होगी, पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा लो गुर्जर,...


thumb

अनंत अंबानी ने बढ़ाई लालबागचा राजा की शान, सिर पर सजाया 20 किलो सोन...

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड होता है। इस खास मौके पर हर साल मुंबई में लालबागचा राजा को स्थापित किया जाता है।


thumb

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी

सितंबर महीने में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। अलग-अलग राज्यों में बारिश हो रही है।