क्रेशर चौकीदार पर रॉड से हमला, गिरफ्तार

Posted On:- 2022-07-31




खरसिया (वीएनएस)। थाना खरसिया में रात्रि करीबन साढ़े 12 बजे क्रशर उद्योग के पास काम करने वाला पुरूषोतम के पिता भगवत लाल ने क्रेशर के मालिक हिमांशु को फोन करके बताया की उसका बेटा पुरुषोत्तम बहुत गंभीर स्थिति में है। उसके शरीर से बहुत खुन बह रहा है तब तत्काल हिमांशु ग्राम बकेली अपने पिता अशोक अग्रवाल को साथ लेकर क्रशर उद्योग गया।

वहां नाला के पास पुरूषोत्तम भारद्वाज जमीन में बेशुद्ध पडा था, उसके सिर एवं शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगा था। खून बह रहा था, जो हल्का हल्का बात चीत कर रहा था, जिससे पुछने पर बताया कि वह क्रशर में चौकीदारी कर रहा था तभी रात्री 11:00 - 11:30 बजे करीब ग्राम बकेली गांव के अनिल यादव, भूषण सिदार, पुष्पेन्द्र लोग क्रेशर में लूट पाट के उद्देश्य से आये और सभी मिलकर चौकीदार पुरूषोत्तम का मोबाईल को लूट लिये और चौकीदार के द्वारा विरोध करने पर हत्या करने के उद्देश्य से सभी लोग लोहे के राड से उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर प्राण घातक हमला किये। उसी समय उसमें से एक आदमी वहां खड़े ट्रेक्टर के बेट्ररी को भी निकाल लिया। चौकीदार को तीनो व्यक्ति मारपीट करके वहां पास में नाला के पास फेक दिये और मोबाईल और बेट्ररी को लूट कर भाग गये।

रात्रि में ही चौकीदार को खरसिया सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

वही क्रेशर उद्योग के मालिक हिमांशु अग्रवाल की रिपोर्ट पर खरसिया थाना में आरोपी अनिल यादव, भूषण सिदार, पुष्पेन्द्र के खिलाफ धारा 307, 394, 34IPC  के  तहत मामला दर्ज कर घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। 



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...