आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



क्रोध से प्रेम की भावना का नाश हो जाता है : डॉ. बिंदुप्रभा

Posted On:- 2022-07-31




सिहावा चौक स्थित जैन स्थानक भवन में चातुर्मास के तहत प्रवचन जारी

धमतरी (वीएनएस)। सिहावा चौक स्थित  जैन स्थानक भवन में महासती डॉ. बिंदुप्रभा ठाणा 2 द्वारा मंगल प्रवचन दिया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को उन्होने कहा कि क्रोध एक तूफान है। जिसमें विनय, धैर्य, सहनशीलता का गुण बह जाता है। दसवें गुणस्थान तक कसाय रहता है। गुणो की श्रेणी में आगे से आगे बढ़ते जाना गुण स्थान कहलाता है। स्थानांग सूत्र में वर्णन आया है जो नरक गति से आते है। उन जीवो में क्रोध होता है। उत्तराध्ययन सूत्र के 29वें अध्ययन में गौतम स्वामी ने भगवान महावीर स्वामी से पूछा की क्रोध को जीतने से क्या लाभ होता है। क्रोध से जीवन के भीतर कर्मो की निर्जरा होती है और क्षमा भाव आता है। क्रोध से प्रेम की भावना का नाश हो जाता है। जीव छदमस्त है  दसवें गुणस्थान तक जीव को क्रोध आता है। लेकिन उत्तम पुरुष होते है उनका क्रोध पानी की लकीर की तरह होता है जो  क्षण भर का होता है मध्यम पुरुष होते है उनका क्रोध दो घड़ी  का होता है।  अधम पुरुष जो होते है उनका क्रोध 24 घंटे का होता है, लेकिन जो पापी होते है उनका क्रोध जीवनपर्यन्त होता है। महात्मा गांधी के तीन बंदर मानव को मानवता की हित की शिक्षा देते है। स्थानांग सूत्र में बताया गया है जैसा व्यक्ति के मन में भाव आते है उसी प्रकार के चिंतन करते है। मानव में चिंतन करने की शक्ति होती है। आगम में चार प्रकार के चिंतन बताये गये है। आध्यात्म चिंतन वह होता है जिसमें स्वयं को जान सकते है, समझ सकते है। मोह का चिंतन परिवार के ममत्व रखना होता है। काम भोग का चिंतन इंद्रियों के बारे में चिंतन करना है। इंद्रियों के 23 विषय 240 विकार है। इंद्रियों का कार्य कर्म बढ़ाना है। ज्ञान प्रभु कहते है हमे विकृति से बचना है। विकृति से प्रगति से ओर जाना है। अधम चिंतन निकृष्ट जिसमें सारी क्रियाएं पापमय हो। भगवान ने त्रयरत्न बताये है जिसमें सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन, सम्यक चरित्र है। प्रवचन के बाद प्रतिदिन प्रभावना वितरण किया जा रहा है। प्रवचन सभा के पश्चात धार्मिक प्रश्नोत्तरी पूछा जाता है। संचालन प्रेमचंद मिन्नी व वंदना चौरडिय़ा द्वारा किया जा रहा है। चातुर्मास के तहत तप तपस्याओं का दौर जारी है।  प्रतिदिन प्रवचन का श्रवण करने बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित रहे।



Related News

thumb

चुनाव से पहले 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया है।


thumb

पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर व परिचारक के 785 पदों के लिए होगी...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए ...


thumb

दुर्ग में मध्य भारत के पहले किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ

नेशनल हाईवे पर स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव व दुर्ग शहर...


thumb

मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी स्कोर के अनुसार राज्य में 40 लाख लोग गरीबी र...

सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के संबंधित राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये ’एसडीजी बेसलाईन एण्ड प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़’ का विमोचन बुधवार ...


thumb

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मुख्यसचिव ने ली बैठक, दिए निर्देश

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आगामी विधानसभा चुनाव संबंध में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हु...