धमतरी (वीएनएस)। धीवर समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से सावन महोत्सव मनाया गया। ईष्टदेवी मां शीतला मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लिया।
दानीटोला स्थित धीवर समाज भवन में महिला प्रकोष्ठ ने सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रारंभ में ईष्ट देवी मां शीतला की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को झुला में बिठाकर सावन झुला झुलाया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इसमें एक मिनट कार्यक्रम के तहत पर्ची निकाल कर प्रस्तुति दी गई। पर्ची में निकली संबंधित विषय पर महिलाओं ने उस विषय पर अपना परफार्मेस दिया। बच्चों और महिलाओं ने सावन झुला और गरबा डांस, भक्ति संगीत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बालिका त्रिशा हिरवानी ने डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके समाज की महासंरक्षक संध्या हिरवानी, अध्यक्ष आशा धीवर ने कहा कि मां शीतला देवी की कृपा से धीवर समाज भवन का नवनिर्माण हो रहा हैं। इसमें समाज के प्रत्येक से धन सहयोग लेकर भवन और मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा हैं, ताकि आने वाले समय में समाज की सारी गतिविधियां यहीं से संचालित हो। उन्होंने कहा कि सावन का महीना हरियाली और धर्म-आराधना का महीना है। कार्यक्रम को लेकर समाज की महिलाओं ने जो उत्साह दिखाकर भाग लिया, उससे निसंदेह आने वाले समय में प्रतिभागियों की संख्या और अधिक होती। कार्यक्रम में शीला धीवर, वेणुका हिरवानी, प्रभा फुटान, दिया हिरवानी, रेवती ओझा, मिलाती नाग, सावित्री सपहा, ललिता धरमगुड़ी, सुषमा नाग, दिनेश्वरी हिरवानी, शिव कुमारी नाग, भानु धीवर, जमुना फरिकार,दुकल हिरवानी, कंचन, पुन्नी बाई आदि मौजूद रहे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह आज एक साथ तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन एनआरएलएम की महिल...
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में 'जनदर्शन' आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वि...
जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला...