मंकीपाक्स संक्रमण पर नजर रखने टास्क फोर्स का गठन, अब तक चार मामलों की पुष्टि

Posted On:- 2022-08-01




नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में मंकीपाक्स के मामलों की निगरानी और जांच सुविधाओं के विस्तार पर सलाह देने के लिए केंद्र सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण की संभावना का भी पता लगाएगी। सूत्रों ने बताया, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पाल टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे।स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव समेत कुछ अन्य अधिकारी इसके सदस्य बनाए गए हैं। टास्क फोर्स बनाने का फैसला एक बैठक के दौरान लिया गया जिसमें कैबिनेट सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, अतिरिक्त सचिव (पीएमओ) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

भारत में अब तक मंकीपाक्स के चार मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले केरल और एक मामला दिल्ली का है। केरल में मंकीपाक्स जैसे लक्षणों वाले एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। जार्ज ने बताया कि किसी अन्य देश में युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। त्रिशूर में उसने इलाज कराया था। उन्होंने कहा कि इलाज में देरी की जांच कराई जाएगी। युवक की मंकीपॉक्स से मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुन्नयूर में बैठक बुलाई है। मृतक युवक की संपर्क सूची और रूट मैप भी तैयार किया गया है। संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन में जाने की सलाह दी जाती है।

विश्व के अन्य देशों में संक्रमण की संख्या बढ़ने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट पर है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इस बीमारी को नियंत्रण में रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एएनआई से बात करते हुए, डॉ. पॉल ने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की घबराहट की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन यह भी कहा कि यह अभी भी महत्वपूर्ण है कि देश और समाज सतर्क रहें।



Related News
thumb

दाना की दस्तक: 500 से ज्यादा ट्रेन और 300 फ्लाइट्स रद्द...

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है।


thumb

तैयार हो रही संविदा कर्मियों की फाइल, दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा

नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


thumb

ट्रेन के AC कोच में करते हैं सफर? जान लें कैसी है सफाई व्यवस्था

ट्रेन में भारत के हजारों लोग हर दिन यात्रा करते होंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि AC कोच में जो कंबल उन्हें दिया जा रहा है



thumb

गांजा भरी बीड़ी को जलाने एक्साइज ऑफिस में माचिस मांगने पहुंचे छात्...

इडुक्की में एक अनोखा मामला सामने आया है। मुन्नार के मनोरम हिल स्टेशन की स्कूल यात्रा पर आए छात्रों को गांजा पीना मंहगा पड़ गया।


thumb

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख

विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी...