रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल फाफाडीह सन्मति नगर में आयोजित विशुद्ध वर्षा योग कार्यक्रम में पहुंचे। छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने आचार्य विशुद्ध सागर महाराज द्वारा विरचित और ताम्रपत्र पर छपे "सत्यार्थ बोध" ग्रंथ का विमोचन किया। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित विशुद्ध वर्षा योग 2022 कार्यक्रम में चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने छत्तीसगढ़ की महत्ता बताते हुए मंगल आशीष में कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ तीर्थंकरों की भूमि है, यहां भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मस्थली है। बच्चे को मां से ज्यादा दुलार ननिहाल में मिलता है। इसी कारण यहां 22 संत एक साथ पहुंचे हुए हैं। जहां संत का आगमन होता है, वहां जियो और जीने दो जैसे पवित्र विचार का संचार भी स्वाभविक रूप से होता है। विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि विश्व में कट्टरता और अहिंसा का बोलबाला है, लेकिन अंत में उन्हें अहिंसा का ही निर्णय लेना पड़ेगा। इन विचारों और सिद्धांतों की आज सबसे ज्यादा आवश्यकता है
मुख्यमंत्री ने कहा इस साल का चातुर्मास हम सबके लिए यादगार रहेगा। वैसे भी चातुर्मास का सबको इंतजार रहता है। तपती धूप के बाद जैसे धरती को भी जल का इंतजार रहता है और वनस्पति और जीवों को भी पानी का इंतजार रहता है, वर्षा की फुहार पड़ती है तो धरती तृप्त हो जाती है। उत्साह का संचार होता है। उसी प्रकार चातुर्मास में संत का आगमन हो तो, वैसे ही प्रसन्नता होती है।
उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशास...
शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजेे लोक श...
लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ...
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्हों...
जिले के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खर...
मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को दुर्ग के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत...