दुर्ग (वीएनएस)। कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में पोषण वाटिका में रंगीन फूलगोभी एवं ब्रोकली की खेती की जा रही है। किसानों के द्वारा राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत नई-नई तकनीकों का प्रयोग कर रंग-बिरंगी गोभी का उत्पादन किया जा रहा है। रंगीन पीली और गुलाबी रंग की जैववर्धित किस्म की फूलगोभी एवं ब्रोकली की खेती कर जिले के कृषकों के लिए नवाचार प्रस्तुत किया है, जो प्राकृतिक खेती से तैयार की गई है।
रंगीन फूलगोभी एवं ब्रोकली के लिए तापमान उपयुक्त
सामान्यतः सफेद रंग की फूलगोभी का उत्पादन किया जाता है। अब रंगीन फूलगोभी एवं ब्रोकली का उत्पादन किया जा रहा है, जो की विटामिन से परिपूर्ण होता है। यह जिले के जलवायु के अनुकुल प्राप्त होता है। इसकी खेती के लिये 15 से 25 डिग्री तक का तापमान होना चाहिए।
सफेद गोभी की तुलना में रंगीन फूलगोभी का दाम दोगुना
रंगीन फूलगोभी को सफेद गोभी की खेती की तरह ही रोपाई से पहले भूमि की जुताई एवं गोबर खाद का उपयोग किया जाता है। यह रंगीन गोभी आम गोभी की तुलना में दोगुना और ब्रोकली से चारगुना दाम प्राप्त कर सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
पोषक तत्व की दृष्टि से इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्निशियम, जिंक पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें विटामिन ’’ए’’ एवं ’’सी’’ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली फूलगोभी की प्रजाति है। दिखने में यह हरी फूलगोभी की तरह होती है लेकिन स्वाद में अंतर होता है। ब्रोकली में सफेद गोभी की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट है और इसमें भरपूर फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइटोकैमिकल्स, पोलीफेनाल, क्वेंरसेटिन और ग्लूकोसाईड जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो मधुमेह को नियंत्रित करता हैै। एंटीओक्सीडेंट, एंटीइफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते है। शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।
जिला कोषालय रायपुर अंतर्गत सभी डीडीओ कार्यालयों से संबंधित जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) खातों में ऋणात्मक शेष की समस्याओं के समाधान हेतु तीन दिवसी...
कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित 06 पीएमश्री हाई स्कूल/हायर सेके...
उद्यानिकी विभाग सूरजपुर के अधिन 06 रोपणीयों में आम, लीची, पौधों की फलबहार के लिए नीलामी वर्ष 2025-26 हेतु नीलामी किया जाना है। आम एवं लीची पौधों क...
कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जिला बाल संर...
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा मार्च - अप्रैल 2025 की अंतिम दिवस परीक्षा के रूप में कक्षा 10 विषय...
कलेक्टर एस जयवर्धन के दिशा-निर्देशन में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) और एसईसीएल की परियोजना ’धड़कन’ के संयुक्त तत्वावधान में 0 से 1...