भोपाल (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम जाकर गुरू पूर्णिमा पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने आश्रम स्थित मंदिर में माथा टेक कर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्रम के स्वामी सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरू हमारे जीवन को संवार देते हैं। हमारी प्राथमिकता यह होना चाहिए कि अपना जीवन सफल और सार्थक कैसे करें। गुरू हमें सही दिशा और जीवन का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने गुरू की महिमा से जुड़ा एक प्रसंग भी सुनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरू पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएँ दी।
करूणाधाम आश्रम के स्वामी सुदेश शांडिल्य महाराज ने कहा कि जब हम गुरू के दर्शन करते हैं या पावन स्थल पर पहुँचते हैं तो आसपास का वातावरण सकारात्मक और ईश्वरमय होता है। स्वामी जी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पृथ्वी की रक्षा के विचार और प्रतिदिन पौधे लगाने के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लाखों लोग ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेते हैं।
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में फर्जी राशन कार्डधारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द कर दिए...
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेकर को पदोन्नत कर मणिपुर उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्...
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के बाद देशभर में केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान के जयपुर स्थित हवाम...
मध्यप्रदेश के नीमच जिले से प्रेम विवाह को लेकर सामाजिक बहिष्कार की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती द्वारा अपनी मर्जी से प्रेम विवाह...
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें अब कानूनी मोर्चे पर भी बढ़ने लगी हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदे...
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकि...