आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, फाइनल में पहुंचा

Posted On:- 2023-09-15




दिल्ली (वीएनएस)। एशिया कप के सुपर-4 राउंड का पांचवा मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और गत चैम्पियन श्रीलंका के बीच खेला गया।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए बारिश से वधित इस मैच में श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका 11वी बार एशिया कप के फ़ाइनल में पहुंच गया है। जहां वह 17 सितम्बर को भारत से अपने खिताब को डिफ़ेंड करेगा।

इस मैच में रुक -रुक कर बार बार हो रही बारिश के चलते ओवर में कटौती की गई। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच 50 से घटाकर पहले 45 और फिर 42 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंद पर दो सिक्स और 6 चौके की मदद से नाबाद 86 और शफीक ने 69 गेंद पर दो सिक्स और तीन चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंद पर 47 रनों का यीग्दान दिया। श्रीलंका के लिए पाथिराना ने तीन और मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंद पर एक सिक्स और 8 चौके की मदद से 91 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने श्रीलंका को एक अहम जीत हासिल करने में मदद की। उनके अलावा चरिथ असालंका ने 47 गेंद पर नाबाद 49 और सदीरा समरविक्रमा ने 51 गेंद पर 48 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने तीन विकेट झटके। वहीं शाहीन अफरीदी ने दो और शादाब खान ने एक विकेट झटका।

श्रीलंका ने 7 साल बाद पाकिस्तान को वनडे में हराया है। श्रीलंका ने आखिरी बार पाकिस्तान से 2015 में वनडे मुक़ाबला जीता था। इसके बाद से दोनों टीम 8 बार आमने सामने आई हैं और हर बार पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया है।




Related News
thumb

छेत्री के गोल से भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने गुरुवार को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में अपने दूसरे एशियाई खेल 2023 ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 1-0 से हराया।


thumb

विश्‍व कुश्ती में अंतिम पंघल ने जीता कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक कोटा...

सीनियर विश्‍व चैंपियनशिप में अपने पदार्पण पर भारतीय पहलवान अंतिम पंघल ने यहां गुरुवार को 53 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में स्वीडन की यूरोपीय चैंपियन...


thumb

भारत में पहली बार होगी मोटोजीपी रेस

दो-पहिया मोटरस्पोर्टिंग रेस मोटोजीपी भारत में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है


thumb

द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 122 रन से हरा कर 3-2 से जीती सीरीज

एडेन मार्कराम की दमदार बैटिंग के बाद मार्को येनसन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने पांचवें और निर्णायक वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क...


thumb

एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को हराकर 8वीं बार ...

भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भा...


thumb

भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल 17 को

एशिया कप-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला जाएगा।