भूपेश अगर हिंदू हैं तो राहुल को रामलला के मंदिर लेकर जाएं : भाजपा

Posted On:- 2023-09-19




युवाओं को भत्ता नहीं, रोजगार चाहिए, छत्तीसगढ़ में होगा सत्ता परिवर्तन : विश्वसरमा

रायपुर (वीएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसरमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जरा भी हिन्दू हैं तो राहुल गांधी को रामलला के मंदिर लेकर जाओ। यदि चुनावी हिन्दू मात्र नहीं हैं तो राहुल को अयोध्या लेकर जाएं। कांग्रेस दुनिया की सबसे बड़ी साम्प्रदायिक पार्टी है। भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम, सबका साथ सबका विकास की धारणा पर काम करती है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि मैंने जनता के बीच महसूस किया कि राज्य की जनता ऐसी सरकार चाहती है कि कहीं बाबर का नाम नहीं रहे। हर जगह प्रभु राम का नाम ही रहे। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा के पटल पर रखा। यह कदम महिला उत्थान की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की जगह 1 लाख रुपए भत्ता दे रही है। बेरोजगारी भत्ता क्यों? रोजगार क्यों? हमारे युवाओं को भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। हमने 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था, 90 हजार सरकारी नौकरी दे दी है। तेलंगाना के लिए कांग्रेस कह रही है कि चुनाव जीते तो महिलाओं के खाते में पैसा देंगे। छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों ने क्या बिगाड़ा है। यहां क्यों नहीं दिया।

धान खरीदी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना नाम कहाँ से आ गया। क्या राजीव गांधी फाउंडेशन से पैसा दे रहे हैं क्या कांग्रेस पैसा दे रही है? छत्तीसगढ़ का पैसा छत्तीसगढ़ के किसान को देते हैं और नाम राजीव गांधी का लेते हैं। मोदी 2100 रुपये देते हैं तो वह क्यों नहीं बताते। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक अच्छे कांग्रेसी टीएस सिंहदेव हैं। खुलकर बोलते हैं कि मोदी सब कुछ दे रहे हैं।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...