कलेक्टर ने किया गिरदावरी का औचक निरीक्षण

Posted On:- 2023-09-21




खरीफ फसल की वस्तु स्थिति का लिया जायजा

मनेन्द्रगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने फसलों की गिरदावरी कार्यों का भौतिक परीक्षण करने गुरुवार को जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिसके अंतर्गत वे भल्लौर, बेलबहरा, नागपुर, सेन्धा तथा हर्रा गांव पहुंचे थे। यहां कलेक्टर ने खेतों के बीच पहुंचने के लिए मेड़ पर राह तय की और खेतों के बीचों-बीच पहुंचकर धान की फसल की वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम द्वारा तैयार किए गए गिरदावरी रिकॉर्ड का फसल के साथ मिलान किया। पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी की मौके पर पड़ताल की।

उन्होंने उन खेतों का भी निरीक्षण किया जहां फसल नहीं लगाई गई है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन प्रविष्टि प्राथमिकता से करने के लिए कहा। उन्होंने नागपुर, सेन्धा तथा हर्रा गांव में चल रहे गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि समर्थन मूल्य पर धान व मक्का खरीदी तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबे के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबे एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मौके पर निर्देश किया कि धान की फसल की रकबे के साथ पड़ती भूमि के रकबा का चिह्नांकन किया जाए। गिरदावरी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। कार्य में लापरवाही पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि हल्का पटवारी गांव-गांव में मौके पर जाकर गिरदावरी कार्य करें। गिरदावरी पष्चात गांव से पंचनामा तैयार कराये। इसके अलावा उन्होंने खसरे के आधार पर ऑनलाइन और मैनुअल नक्शे का मिलान कर ऑन लाइन एन्ट्री करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों से उन्होंने उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी ली और उसके शीघ्र निराकरण की बात कही।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक राम सिंह प्रीतम बेक सतिह हल्का पटवारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

व्यापम ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथि का कैलेंडर

व्यापम ने जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। भर्ती के अलावा अगले वर्ष होने वाली शिक्षक पात्रता प...


thumb

लापरवाह शिक्षक-कर्मियों पर गिरी गाज: 7 बर्खास्त, 6 पर लटकी तलवार...

कोरबा में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई कार्रवाई करते हुए 7 शिक्षक, कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इन सभी शिक्षकों और कर्मचारि...


thumb

रायगढ़: भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन, पशु चिकित्सा विभाग के 44 कर्मच...

रायगढ़ जिले में वर्ष 2012 में हुई पशु चिकित्सा विभाग की भर्ती में गंभीर अनियमितताओं के चलते हाई कोर्ट के आदेश पर 44 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर द...


thumb

हाईकोर्ट ने दिया संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण...

छत्तीसगढ़ के योजना एवं सांख्यिकी विभाग में कार्यरत संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राहत देते हुए बिलासपुर हाई कोर्ट ने उनके नियमितिकरण का आ...


thumb

छत्तीसगढ़ में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, तेज़ हवाओं और बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने 9 से 11 मई तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज़ हवाओं और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी क...


thumb

डिप्टी सीएम साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजना क्रियान...