बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

Posted On:- 2023-11-18




केंद्रीय विद्यालय में 'प्रतिभा प्रदर्शन' कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा (वीएनएस)। भारतीय भाषा उत्सव 2023 के तहत आठवें सप्ताह की थीम 'अपनी प्रतिभा दिखाओं' के अन्तर्गत शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने विभिन्न भाषाओं व रूपों के माध्यम से अपने द्वारा निभाए जा रहे किरदार का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने डॉक्टर, रानी लक्ष्मीबाई, छत्तीसगढ़ महतारी, डॉ, भीमराव अम्बेडकर, फुटबाल खिलाडी, सैनिक  इत्यादि के रूप में अपने आप को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। कार्यक्रम के अन्त में उर्वशी पटेल कक्षा सातवीं द्वारा शानदार कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती उपासना जांगड़ा, सुनील कुमार साहू, हेमनाथ सिंगौर, भगत सिंह परते इत्यादि का सक्रिय सहयोग रहा।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...