महिला की शिकायत पर गुरुचरण सिंह होरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, यह है मामला...

Posted On:- 2024-02-05




दुर्ग (वीएनएस)। ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के खिलाफ दफ्तर में काम करने वाली एक महिला ने अश्लील हरकत, छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गुरुचरण सिंह होरा के खिलाफ सुपेला थाना में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई में गुरुचरण सिंह होरा का दफ्तर है। दफ्तर में पीड़िता 2019 से काम कर रही है। पीड़िता की महिला थाना में दी शिकायत के मुताबिक, गुरुचरण होरा के द्वारा लगातार चार सालों से उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के मुताबिक गुरुचरण जब भी भिलाई स्थित दफ्तर आता था, उस दौरान पीड़िता से अश्लील हारकर करता था। गलत ढंग से छूते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

पीड़िता के मना करने पर गुरुचरण के द्वारा झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी भी देता था। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला थाना में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने रात में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मतदान के एक दिन पहले देर शाम शहर के कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए ...


thumb

लोफंदी में चला विशेष साफ-सफाई अभियान

लोफंदी में पिछले सप्ताह हुई आकस्मिक मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गली-कूचों की साफ-सफाई, स्वास्थ्य जांच सहित एक साथ कई कदम उठाए गए हैं। ...


thumb

मतदान सामग्री के साथ मतदान दल उत्साह से हुए रवाना

जिले में 11 फरवरी को होने वाले 7 नगरीय निकायों के 631 मतदान केन्द्रों के लिए आज निर्धारित केन्द्रों से मतदान सामग्री का वितरण सवेरे 8 बजे से किया ग...


thumb

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने ...


thumb

कलेक्टर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल वाहन को किया रवाना

जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में नगरीय न...


thumb

मनेन्द्रगढ़, नई लेदरी, झगराखाण्ड खोंगापानी और जनकपुर की मतदान केंद्र...

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायत में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा...