हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन : डॉ. यादव

Posted On:- 2024-02-20




भोपाल  (वीएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व गृह और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक की जाए एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। खनिजों का अवैध उत्खनन रोकने का कार्य हर हाल में किया जाए। अवैध खनन प्रकरणों में जब सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व के विभागीय प्रजेंटेशन देखने के बाद समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जन समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री निकुंज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राजस्व महाअभियान 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया था जो पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। राजस्व महाअभियान आगामी 29 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत राजस्व रिकार्ड के वाचन, समग्र ईकेवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग, उत्तराधिकार नामांतरण, सीमांकन, नक्शे में तरमीम अर्थात संशोधन के कार्य, नागरिकों की सुविधा के लिए लोकसेवा केंद्र के अलावा एमपी ऑनलाइन और सीएससी के कियोस्क के माध्यम से प्रकरण दर्ज करने कार्य किए जा रहे हैं। राजस्व अभिलेख में इंद्राज त्रुटियों को दुरस्त करने का कार्य निरंतर चल रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा हो रहा है। महाअभियान के कार्यों की जिला स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है।



Related News
thumb

आरपीएफ महानिदेशक ने हॉट स्प्रिंग्स मेमोरियल में पुलिस शहीदों को श्र...

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव के नेतृत्व में 3 सितंबर की सुबह विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का प्रतिनिधित्...


thumb

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, पांच लोगों की मौत

मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई हिंसा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान मैतेई स...


thumb

जब तक शांति नहीं होगी, पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा लो गुर्जर,...


thumb

अनंत अंबानी ने बढ़ाई लालबागचा राजा की शान, सिर पर सजाया 20 किलो सोन...

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड होता है। इस खास मौके पर हर साल मुंबई में लालबागचा राजा को स्थापित किया जाता है।


thumb

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी

सितंबर महीने में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। अलग-अलग राज्यों में बारिश हो रही है।