पंकज उधास के निधन से सदमे में संगीत जगत के सितारे, दे रहे श्रद्धांजलि

Posted On:- 2024-02-27




मुंबई (वीएनएस)।   मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे।

मशहूर प्लेबैक सिंगर और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी को भी पंकज उधास के निधन से बेहद ठेस पहुंची है। संगीतकार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत गायक का एक फोटो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मशहूर संगीतकार और गायक अनूप जलोटा ने पोस्ट कर पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनूप ने दिवंगत गजल गायक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'स्तब्ध करने वाला। संगीत जगत के दिग्गज और मेरे मित्र  पंकज उधास का निधन। हम इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।'

पंकज उधास को उनके बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।  

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, 'भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है'।

शंकर महादेवन ने जताया दुख

पंकज उधास के निधन पर लोकप्रिय गायक और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत का बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं हो सकती।

पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। गायक सोनू निगम ने पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मेरे बचपन का महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी, आप हमेशा याद आएंगे। आप नहीं रहे, यह देखकर मेरा दिल भर आया है। ओम शांति'।

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था।



Related News
thumb

बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का जलवा कायम: 'केसरी 2', 'हिट 3' और 'रेट्रो' ...

अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिखी। वहीं अक्षय कुमार ...


thumb

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में - कल...

केट विंसलेट की सिनेमाई यात्रा कलात्मक विविधता और व्यावसायिक जोखिम लेने की इच्छा का एक सुंदर उदाहरण है। 1994 की फिल्म हेवनली क्रिएचर्स से अपने करियर...


thumb

लीसा मिश्रा दर्शकों को अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार

गायिका और अभिनेत्री लीसा मिश्रा का कहना है कि उन्हें ‘द रॉयल्स’ में भूमिका पाने के लिए कड़ी और कई राउंड्स की ऑडिशन प्रक्रिया झेलनी पड़ी है।


thumb

विदेश में कंसर्ट करने वाले पहले भारतीय गायक थे तलत महमूद

अपनी मखमली आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीतने वाले तलत महमूद पहले भारतीय गायक थे जिन्होंने विदेश में कंसर्ट किया। तलत महमूद के साथ एक दिलचस्प तथ्य जुड़ा...


thumb

सोनू सूद को मिलेगा ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर...


thumb

विदेश में हूं, लेकिन दिल और आत्मा भारत के साथ : सेलिना जेटली

मशहूर अदाकारा सेलीना जेटली भले ही विदेश में हों, लेकिन उनका मन खबरों की हलचल के बीच भारत में उलझा हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम क...