जगदलपुर (वीएनएस)। लोकसभा चुनाव के शोर-शराबे के बीच जगदलपुर में बुधवार को बड़ी सियासी घटना घटित हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।
जगदलपुर के इतिहास में घटित में यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय में हुए है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी शहर में चुनावी सभा है। जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की वजह से बड़ी संख्या में पाला बदल हो रहा है। जगदलपुर से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के बाधा रहित आवागमन हेतु निःशुल्क परिवहन बस पास प्रदाय किया गया। कले...
बेमेतरा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। वहीं, आठ लोग इ...
जिले के सुहेला तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की कथित बदसलूकी और एकतरफा कार्रवाई से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसील ...
होली के पावन अवसर पर भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटी। संस्थान की ओर से बच्चों को रंग, गुलाल, मिठा...
नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ।
कलेक्टर दीपक सोनी ने नवीन केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु तहसील पलारी के ग्राम अमेरा मे जमीन आवंटित कर दिया है।