काशी विश्वनाथ में एक दिन में पहुंचे 6 लाख से भी अधिक श्रद्धालु, नया रिकॉर्ड

Posted On:- 2024-04-02




वाराणसी (वीएनएस )। रविवार को 6 लाख से भी अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचे। इस आंकड़े ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। खास बात यह है कि गैर-त्योहार के मौके पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे।

इससे पहले, मार्च में 95 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  विद्या भूषण मिश्रा ने कहा, 31 मार्च को 6,36,975 लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचे। किसी गैर-त्योहार के मौके पर पहुंचने वाले क्षद्धालुओं की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

उनके मुताबिक, इस साल मार्च महीने की तुलना में पिछले साल मार्च में करीब 37,11,060 श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए थे। सीईओ ने कहा, अगर हम त्योहार के लिहाज से देखें तो इससे पहले अगस्त महीने में 95,62,206 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे। पूरे मार्च में 95,63,432 श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

उन्होंने कहा, 24 घंटे के दरम्यान 18 मार्च को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने 5,03,024 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पहुंचे। 31 जनवरी के बाद सामान्य दिनों के दौरान औसत फुटफॉल प्रति दिन 1.5 लाख से ऊपर हो गया है। मंदिर पदाधिकारियों के मुताबिक, पुनर्निर्मित काशी विश्वनाथ धाम के खुलने से पहले मंदिर में प्रति दिन औसतन 20,000 लोग आते थे और महा शिवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर यहां 2.5 लाख से अधिक भक्त आते थे।



Related News

thumb

किरेन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर त...

बुधवार को लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर राहुल गांधी के भाषण को ले...


thumb

यूपी सरकार का दावा है कि बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मि...

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आकार, सोच और संकेत तीनों स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक संदेश देता दिखा है। करीब 9.13 लाख करोड़ रुपय...


thumb

भारतीय सेना ने मजबूत तैयारी से गलवान में जमीनी स्थिति में कोई बदलाव...

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में कथित रूप से कही गयी बातों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के ...


thumb

संसद में राहुल गांधी का बच्चों जैसा व्यवहार करना ठीक नहीं- किरेन रि...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए उन्हें 'बच्चों जैसा व्यवहार' न करन...


thumb

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा-उद्योगपति अनिल अंबानी जेल में क्यों नह...

लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल उठाया कि उद्योगपति अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं। उन्होंने स...