कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों का ऐलान

Posted On:- 2024-04-02




नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसके मुताबिक, वाईएस शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश के कडप्पा से, एमएम पल्लम राजू काकीनाडा से चुनाव लड़ेंगे। सूची में मोहम्मद जावेद को किशनगंज और तारिक अनवर को कटिहार से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले पार्टी ने बीते दिन महाराष्ट्र की अकोला और तेलंगाना की वारंगल लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का एलान किया था।

अब तक 240 उम्मीदवारों के नामों का एलान
इससे पहले सोमवार यानी 1 अप्रैल को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, अभय काशीनाथ पाटिल महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या वारंगल, तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।

26 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया था।

25 मार्च को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया था।
एक दिन पहले उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।

23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची जारी हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था।

कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

29 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से, दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ेंगे।

27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।

19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।



Related News
thumb

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को प्रदेश पुलिस और पीएसी में मि...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सेवा करके लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएएसी बल में आरक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।...


thumb

अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, मुख्यमंत्री ने की घोषण...

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने का फैसला किया है। कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न...


thumb

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह हटाए गए, अनुराग गुप्ता को मिला प्रभार

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग गुप्ता को इस पद का प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं...


thumb

दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी से की मुल...

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के घटक जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मु...


thumb

कावंड़ यात्रा: दुकानदारों को नहीं लिखना होगा नाम

यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों, ढाबों और ठेलों पर नेम प्लेट लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तरा...


thumb

दिल्ली में भारी बारिश, जल भराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली में मानसूनी बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभावित हुआ है और एक जगह से दूसरी ज...