गरियाबंद (वीएनएस)। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता कलश दीप यात्रा आयोजित की। साथ ही जागरूकता रैली आयोजन के अलावा महिलाओं ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता के संदेशों से युक्त रंग-बिरंगी मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दिया।
जनपद पंचायत गरियाबंद के कोचबाय संकुल संगठन की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करने व शत प्रतिशत मतदान हेतु पारम्परिक रूप से मतदान कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा संकुल केंद्र से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मतदान केंद्र पर समाप्त हुई। मतदान जाकरूकता के लिए लोक परम्परा और संस्कृति के अनुसार जब कलश यात्रा निकाली गई तो कई ग्रामीणजन स्वमेव इस यात्रा में जुड़ते गए। यात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के नारे व गीत गाये गये।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न गांवों में भी अनेक गतिविधियों का संचालन किया गया। इसी कड़ी में तिरंगा क्लस्टर संगठन रानीपरतेवा में महिलाओं द्वारा मतदान शपथ ग्रहण कर कलश यात्रा के साथ रैली निकाली गई। संकुल संगठन मदनपुर में भी समूह की महिलाअें ने कलश यात्रा निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत अरण्ड में महिलाओं ने रैली निकालकर तथा घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिले के दूरस्थ अंचल देवभोग के ग्राम पंचातय रोहनागुड़ा की महिलाओं ने भी कलश यात्रा निकालकर जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाई। संकुल संगठन मदनपुर की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता के विभिन्न श्लोगनों एवं नारो को रंग-बिरंगी मेंहदी के रूप में अपने हाथों में उकेरी।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को रायपुऱ आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में राजकीय गमछा पहना...
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अध्यक्षता में आगामी चुनाव प्रक्रियाओं के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा और समन्वय स्थापित करने के...
रायपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मंगलवार को पचपेढ़ी नाका ओवरब्रिज पर बिना हेलमेट क...
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की रिमांड खत्म होने पर...
राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने 17 वर्षीय साथी छात्र की चाकू से हमला क...
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के परिप्रेक्ष्य में मंगलव...