नारी न्याय के महालक्ष्मी योजना से डरी भाजपा भ्रम फैला रही : कांग्रेस

Posted On:- 2024-04-16




रायपुर (वीएनएस)। भाजपा कांग्रेस के महालक्ष्मी योजना के बारे में भ्रम फैला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नारी न्याय के फार्म के बारे में महालक्ष्मी योजना के बारे में भाजपा की झूठी बयानबाजी बता रही है कि इस फार्म के कारण भाजपा डर गयी है। यह महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिये किये जाने वाला वादा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में प्रमुखता से वादा किया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 1 लाख सलाना मिलेगा, अर्थात 8333 रू प्रतिमाह। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार मात्र 1 हजार रू. महीना देती है। भाजपा को डर है कि महिलाये भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी। कांग्रेस पार्टी ने इसको प्रसारित करने के लिये महिलाओं से फार्म भी भरवाया है। कांग्रेस ने न्याय के लिये गारंटी पत्र भी जारी किया और यह कांग्रेस का राजनैतिक कार्यक्रम है, चुनाव में बात पहुंचाने का तरीका है। कांग्रेस अपने पांचों न्याय की गारंटी पत्र भी जनता के बीच लेकर जा रही है। भाजपा जैसे भी भ्रामक प्रचार कर ले, महिलायें फार्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को आतुर है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को 1 लाख रू. सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचा रहे है, इस हेतु पार्टी बैनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जायेगा कि कांग्रेस की सरकार उनके आर्थिक उन्नति के लिये कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठायेगी। पूरा भरोसा है लोकसभा में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।



Related News

thumb

कन्या आश्रम बारूका में जिला स्तरीय समर कैम्प का आयोजन 18 मई तक

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के पांचों विकासखण्डों के सात शालाओं में संच...


thumb

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास व विभिन्न निर्माण क...

कलेक्टर अग्रवाल ने आज विकासखण्ड देवभोग के दूरस्थ क्षेत्र के विभिन्न गांवों माड़ागांव, दीवानमुड़ा, झाखरपारा एवं सुपेबेड़ा का सघन दौरा कर उन्होंने सभी ...


thumb

जिले में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

मच्छर जनित बीमारियों में मलेरिया की तरह ही डेंगू भी बहुत घातक बीमारी है, एक समय था जब डेंगू के बारे में केवल महानगरों में निवासरत आमजन ही जानते थे...


thumb

सीईओ ने ली बैंक लिंकेज व आजीविका गतिविधियों की समीक्षा बैठक

आज जिला पंचायत सभा कक्ष में टेकचंद अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत द्वारा एनआरएलएम योजना की समीक्षा ली गई।


thumb

सीईओ ने किया पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यो का निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल द्वारा आज जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत बावनलाख, भिलौरी, लावातरा, लेंजवारा एवं आंदू में नरेगा, प्रधानमंत्र...