हेल्पलाइन 9340597097 में कर सकते है खराब खाद्य और पेय पदार्थों की शिकायत

Posted On:- 2024-04-20




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम छिंद के विज बेकरी का निरीक्षण किया गया, जहाँ लेबलिंग नहीं पाया गया। किसी भी प्रोडक्ट में 15 दिन का समय दिया गया है। 

इसी प्रकार बरमकेला के सभी बर्फ और आइस फैक्ट्री में निरीक्षण किया गया, जिसमें विष्णु बर्फ फैक्ट्री में सैकरीन का उपयोग करते पाया गया, जिसके कारण बर्फ आइसक्रीम को फेकवाया गया। सराईपाली जिनि बर्फ फैक्ट्री एवं बुदेली के धीरज बर्फ फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। धीरज बर्फ फैक्ट्री का पंजीयन नहीं होने के कारण उनको एक हफ्ते में पंजीयन लेना निर्देशित किया गया। झनकपुर बर्फ फैक्ट्री मछली रखने के लिए उपयोग किया जाता है अर्थात नॉन एडिबल जिसके लिए उनको इंडिगो ब्लू या कारमाइन कलर का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एडिबल और नॉन एडिबल में पहचान हो सके। मनोरमा तेल मिल झनकपुर में निरीक्षण के दौरान लेबल नही पाया गया उनको भी समय दिया गया है। प्लस आयुष बर्फ फैक्ट्री में सफाई की कमी पाई गई।

गर्मी देखते हुए अभी पानी बर्फ आइस का निरीक्षण जारी रहेगा। आम जनता भी खराब, नुकसानदेह खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 में कर सकते हैं।




Related News
thumb

एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 मई क...


thumb

पंजीकृत समस्त प्रवासी/असंगठित श्रमिक राशनकार्ड बनाने आवेदन 25 मई तक

पंजीकृत समस्त प्रवासी/असंगठित श्रमिक राशनकार्ड बनाने 25 मई तक कर सकते आवेदन बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा जिले के ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत समस...


thumb

अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा का निर...

जिला गरियाबंद अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन आज गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाव...


thumb

समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी : कलेक्टर

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के पांचों विकासखण्ड के सात शालाओं...


thumb

सामान खरीदी करने पर रसीद जरूर मांगे उपभोक्ता

आज के समय में उपभोक्ताओं का जागरूक होना आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति जो किसी सेवा के बदले शुल्क भुगतान करते हैं, वे उपभोक्ता कहलाते हैं। उपभोक्ता को ...


thumb

ब्लड प्रेशर से बचने के लिए संतुलित पोषण आहार का सेवन करें : डॉ अवधे...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्राही के मार्गदर्शन में जिले भर...