छातीबहार के पहाड़ी कोरवाओं को गर्मी में भी मिलता है पर्याप्त पानी

Posted On:- 2024-04-24




हैंडपंप लगने से नहीं होती पेयजल की संकट

कोरबा (वीएनएस)। कोरबा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा यहाँ की पहचान है। वनांचल में रहने वाले इन परिवारों को पेयजल के लिए जूझना न पड़े, इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इनके निवास स्थान परिसर में हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। कोरबा ब्लॉक के ग्राम छातीबहार में भी पहाड़ी कोरवाओं को पानी उपलब्धता के लिए दो हैंडपंप लगाए गए हैं, जहाँ इन्हें पानी की उपलब्धता निरंतर होती रहती है।

ग्राम छातीबहार में 7 घर ही है, जिसमे 14 पहाड़ी कोरवा परिवार निवास करते हैं। वनांचल में रहने वाले इन परिवारों के लिए पीएचई द्वारा 2 हैंडपंप लगाए गए हैं। पीएचई के कार्यपालन अभियंता ए. के. बच्चन ने बताया कि ग्राम छातीबहार में पहले से दो हैंडपंप स्थापित है। यहाँ पानी की कोई समस्या नहीं है। गर्मी के दिनों में भी हैंडपंप से पानी निकलता है और आसपास के पहाड़ी कोरवा पेयजल एवं दैनिक आवश्यकताओं के लिए हैंडपंप का पानी उपयोग करते हैं। ग्राम छातीबहार से ही कुछ दूर नदी भी है, इस छोटी नदी में नहाने एवं कपड़ा इत्यादि धोने के लिए कुछ परिवार आते हैं। ग्राम छातीबहार में पानी की कोई समस्या नहीं है। जिले के कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा भी पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने हैंडपंपों को भी चालू रखने तथा खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कराने जैसे निर्देश भी दिए हैं।




Related News
thumb

एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 मई क...


thumb

पंजीकृत समस्त प्रवासी/असंगठित श्रमिक राशनकार्ड बनाने आवेदन 25 मई तक

पंजीकृत समस्त प्रवासी/असंगठित श्रमिक राशनकार्ड बनाने 25 मई तक कर सकते आवेदन बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा जिले के ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत समस...


thumb

अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टर ने एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा का निर...

जिला गरियाबंद अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन आज गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाव...


thumb

समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी : कलेक्टर

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के पांचों विकासखण्ड के सात शालाओं...


thumb

सामान खरीदी करने पर रसीद जरूर मांगे उपभोक्ता

आज के समय में उपभोक्ताओं का जागरूक होना आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति जो किसी सेवा के बदले शुल्क भुगतान करते हैं, वे उपभोक्ता कहलाते हैं। उपभोक्ता को ...


thumb

ब्लड प्रेशर से बचने के लिए संतुलित पोषण आहार का सेवन करें : डॉ अवधे...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्राही के मार्गदर्शन में जिले भर...