पीएम मोदी कांंग्रेस को एक्सपोज कर रहे

Posted On:- 2024-04-26





राजनीति मेंं सबसे बड़ा काम तो खुद को,अपनी पार्टी को, उसके काम को दूसरों से बेहतर बताने का होता है। निरंतर यह बताना होता है कि हम दूसरे दलों से कैसे बेहतर हैं। हमारा नेता कैसे बेहतर है, हमारा काम कैसे बेहतर हैं। हमने दस साल सत्ता में रहते क्या किया है और सत्ता में फिर से आए तो आने वाले समय में क्या करने वाले हैं। पीएम मोदी व भाजपा ने योजना बनाकर लोकसभा चुनाव में काम किया है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व पीएम मोदी ने  देश की जनता को बताया कि उन्होंने दस साल में क्या क्या किया। जनता फिर से सत्ता सौंपती है तो वह अगले २५ साल क्या करने वाले हैं।

सत्ता में रहते जिसने कुछ काम किया होता है वही बता सकता है कि उसने दस साल में क्या किया है,जिसके पास विजन हो वही बता सकता है कि अगले २५ साल देश के लिए क्या क्या करना है। भाजपा व मोदी ने काम किया है इसलिए जनता के बीच जाकर बता रहे है कि उन्होंने क्या किया.भाजपा व मोदी के पास विजन है, इसलिए वह देश को बता पा रहे हैं कि वह अगले २५ साल देश के लिए क्या करने वाले हैं। पहले चरण में भाजपा व मोदी ने यह बताया कि उन्होंने क्या किया है और क्या करने वाले हैं। दूसरे चरण में पीएम मोदी व भाजपा बता रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह क्या करने वाली है।  इसलिए पहले चरण के चुनाव प्रचार से दूसरे चरण का चुनाव प्रचार कांग्रेस को बहुत ही ज्यादा बुरा लगा है। 

पीएम मोदी व भाजपा नेताओं ने पिछले कई दिन तक कांग्रेस को ही एक्सपोज किया है। पीएम मोदी ने शुरुआत की उसके बाद भाजना नेताओं ने उसी बात को लेकर पूरे देश में माहौल बना दिया। पीएम मोदी को मौका सबसे पहले राहुल गाधी ने दिया कि यह कहकर वह आर्थिक सर्वे कराने वाले है,किसके पास कितना धन है, इसका पता लगाया जाएगा, उसके पार धन का वितरण किया जाएगा। राहुल गांधी जो छिपा रहे थे, उसे पीएम मोदी देश की जनता को उसी की भाषा समझा दिया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो क्या करने वाली है। 

इसके बाद सैम पित्रोदा ने जो कुछ कहा उसे भी मोदी ने देश की जनता को बता दिया कि इसका क्या मतलब है। राहुल गांधी,सैम पित्रोदा ने मौका दिया तो पीएम मोदी ने दूसरे चरण के दौरान कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया कि वह किस तरह जनता से उसकी संपत्ति छीन लेना चाहती है, विरासत में मिली संपत्ति छीन लेना चाहती है. यह भी बताया कि क्यो छीन लेना चाहती है और किसके लिए छीन लेना चाहती है। पीएम मोदी ने यह भी देश को बताया कि गांधी परिवार कैसे खुद को कानून से परे समझता है।उन्होंने बताया कि जब इंदिरा गांधी की संपत्ति उनके पोतों को देने की बात सा्मने आई तो पता चला कि देश मेें विरासत टैक्स का कानून है, इस कानून के कारण गांधी परिवार की संपत्ति का बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार के पास चला जाएगा तो राजीव गांधी सरकार ने उस टैक्स को ही समाप्त कर दिया गया।

इस टैक्स के हटने के बाद गांधी परिवार को इंदिरा गांधी से मिली संपत्ति पर कोई कर नहीं देना पड़ा। इस उदाहरण के जरिए पीएम मोदी ने बताया कि कांग्रेस के लिए गांधी परिवार सबसे ऊपर है,, उसे किसी कानून से दिक्कत हो तो वह बदला जा सकता है लेकिन उसी कानून से जनता की संपत्ति लेना हो तो यह जरूरी होता है,उसे क्रांतिकारी कहा जाता है।पीएम मोदी अब तीसरे चरण के चुनाव में क्या करने वाले हैं। इसका इंतजार सबको है। 

                                                                                                                          सुनील दास 



Related News
thumb

अब दस किलो चावल के वादे का मतलब क्या है...

हर चुनाव में राजनीतिक दल वादे करते हैं। इसके लिए घोषणापत्र जारी किया जाता है जिसमें बताया जाता है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम क्या करेंगे,कौन से वाद...


thumb

यह अंतर जनता को दिखाई देता है...

लोकसभा चुनाव में नेता भी चुनाव लड़ रहे हैं और नेता के परिवार के लोग भी चुनाव लड़ रहे हैं। किसी के लिए पार्टी की जीत सबसे ज्यादा अहम है तो किसी के ल...


thumb

तो बड़ी उपलब्धि हो जाएगी साय सरकार की...

किसी भी राज्य में कोई सरकार बडी़ उपलब्धि हासिल करती है तो उसका उसको चौतरफा फायदा होता है। पार्टी में सीएम का राजनीतिक कद ऊंचा हो जाता है।


thumb

होता है अंदाजे-बयां का असर कुछ ज्यादा...

कहने को देश की राजनीति में हजारों नेता है, सभी रोज कुछ न कुछ जनता से कहते हैं। सबकी बातों का जनता पर कोई असर नहीं होता है। वह सुनते हैं, भूल जाते ह...


thumb

केजरीवाल राहुल गांधी से तो बेहतर नेता हैं...

राजनीति में सारे राजनीतिक दल यही करते हैं जब वह कोई अच्छा काम करते हैं तो चाहते हैं कि जनता व मीडिया का पूरा ध्यान उसके अच्छे कामों की तरफ रहना चाहिए।


thumb

खुफिया तंत्र की मजबूती का परिणाम है यह सफलता...

छत्तीसगढ़ में जिस तरह नक्सलियों के इलाके में घुसकर नक्सलियों के सफाए के लिए टारगेट बेस्ड आपरेशन चलाए जा रहे है, उससे साफ है कि नक्सली समस्या के समा...