रात के समय बिल्कुल ना खाएं तरबूज...

Posted On:- 2024-04-28




फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

पानी वाले फलों की बात करें तो इस मौसम में तरबूज का सेवन जमकर किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में हर किसी को तरबूज खाना चाहिए। इसके सेवन से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।  लेकिन क्या आप तरबूज खाने का सही समय और तरीका जानते हैं।

क्या है तरबूज खाने का सही तरीका?

तरबूज खाने के बाद आपको तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, इस फल में 96 त्न पानी होता है इसलिए इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है।  साथ ही पेट में इन्फेक्शन होने का भी खतरा भी बढ़ जाता है।  

तरबूज के साथ किसी दूसरी चीज़ों का सेवन न करें। इसके साथ अन्य खाद्य पदार्थों का मिलाकर सेवन करने से आपको एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

तरबूज खरीदने के बाद कभी भी तुरंत इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पहले कुछ देर पानी में डुबोकर रखें उसके बाद इसे खाएं। तरबूज को काटने के बाद फ्रिज में स्टोर करके न रखें इससे आपको फायदे की जगह नुकसान होगा।

बेहतरीन लाभ के लिए ताजे तरबूज का ही सेवन करना चाहिए। तरबूज को बीज के साथ खाने से भी फायदा होता है।  

क्या है तरबूज खाने का सही समय

सुबह से लेकर दोपहर तक आप तरबूज खा सकते हैं, यह समय इस फल के सेवन के लिए बिल्कुल सही है ।

सुबह खाली पेट तरबूज खाएं, यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है।

सुबह नाश्ते के रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं।  

रात के समय तरबूज खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।  



Related News
thumb

खाना खजाना : पनीर मखनी बिरयानी

जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए और यह घी छोडऩे लगे तो इसमें पनीर डालें और 7-8 मिनट के लिए पका लें और आंच बंद कर दें। एक बड़े पतीले या बर्तन को धीमी आंच ...


thumb

हार्मोन्स की गड़बड़ी को ठीक करती हैं ये चीजें

जब शरीर में हार्मोन्स का लेवल असंतुलित रहता है तो इस स्थिति में टमाटर खाना काफी अच्छा साबित हो सकता है । टमाटर में कई ऐसे गुण होते हैं जो हमारे शरी...


thumb

आइसक्रीम स्टोर करते समय ना करें ये गलतियां...

यह तो हम सभी जानते हैं कि आइसक्रीम को फ्रीजर में रखना चाहिए, लेकिन इसे सही तरह से रखना बेहद जरूरी होता है। अमूमन लोग आइसक्रीम कंटेनर को फ्रीजर में ...


thumb

झटपट बनाएं आम की चिल्ली सॉस

वैसे तो स्नैक्स हो या स्टार्टर चटनी हर व्यंजन के साथ अच्छी लगती है। बोरिंग से बोरिंग खाने को सॉस के साथ परोसी जा सकती है। इसमें खाने को डीप करके खा...


thumb

आंखों को कमजोर होने से बचाएं

आजकल लोगों की समय से पहले ही आंखो रोशनी कम होने लगती हैै। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का खान पान सहीं नहीं होता है या यूं कहें कि कम्यूटर, फोन की स्क्र...


thumb

5 हेल्दी सब्जियां

आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स में से एक है पालक। सिर्फ 30 ग्राम कच्चे पालक में 56 प्रतिशत विटाम...