मोदी अरबपतियों के लिए और पटनायक चुनिंदा लोगों के लिए काम कर रहे : राहुल

Posted On:- 2024-04-28




कटक (वीएनएस)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के कटक में चुनाव प्रचार किया। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) एक दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वास्तव में दोनों एक साथ काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करती है।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "इसे साझेदारी कहें या विवाह, बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं।" नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भले ही नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार को उनके सहयोगी वीके पांडियन चला रहे हैं।



Related News
thumb

मुंबई में आंधी-तूफान ने मचाई भीषण तबाही, 8 की मौत, 64 अस्पताल में

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पंतनगर में घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर लोहे की होर्डिंग गिरने से 57 लोग घायल हो गए। इस घटना में 8 लोग...


thumb

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो चुका है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स म...


thumb

धूल भरी आंधी ने मुंबई में मचाई तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 3...

मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली है। इस वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से मुंबई वासियों को राहत तो मिली ले...


thumb

लोकसभा चुनाव : चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी मतदान

9 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक...


thumb

लोकसभा चुनाव : चौथे चरण में 10 राज्‍यों की 96 सीटों पर चल रहा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। 10 राज्‍यों की 96 सीटों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। दोपहर एक बजे तक देश में औसत ...


thumb

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार में सोमवार सुबह अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता और सुदर्शन न्यूज के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्...