दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने दिया इस्तीफा...

Posted On:- 2024-04-28




नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ अध्यक्ष पद छोड़ा है। अभी पार्टी नहीं छोड़ी है। किसी पार्टी में शामिल नहीं हूंगा। साथ ही कहा कि पीड़ा के चलते अध्यक्ष पद छोड़ा है। अभी कार्यकर्ताओं से बात करूंगा। टिकट को लेकर इस्तीफे की बात गलत है। उनके साथ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान एवं नसीब सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि आज ही लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वह कई दिन से प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे थे। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। लवली ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह बताई है।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा, 'दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।' लवली ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ तीन ही सीटें ही दी गईं। लवली इस बात को लेकर भी नाराज बताए जा रहे हैं कि इन तीनों सीटों में दो सीटें बाहरी व्यक्तियों को दी गई।



Related News
thumb

अवैध मदिरा जप्त

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि वृत्त पाली में मदिरा के अवैध विक्रय, संग्रहण एवं आसवन के विरूध्द कार्यवाही की गई है जिसमें छोटेलाल यादव ग्राम बंधवा...


thumb

महिला आईटीआई में प्रवेश के लिए पोर्टल पर 20 मई तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

शासकीय महिला आईटीआई में प्रवेश के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करायें औरप्रवेश सबंध...


thumb

मध्यप्रदेश : चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदा...


thumb

मध्यप्रदेश में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रदेश के सभी मतदाताओं,...


thumb

मुंबई में आंधी-तूफान ने मचाई भीषण तबाही, 8 की मौत, 64 अस्पताल में

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पंतनगर में घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर लोहे की होर्डिंग गिरने से 57 लोग घायल हो गए। इस घटना में 8 लोग...


thumb

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो चुका है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स म...