जून के अंत तक होगी 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी : खान सचिव

Posted On:- 2024-04-29




नई दिल्ली (वीएनएस)। खान सचिव वी. एल. कांथा राव ने सोमवार को कहा कि सरकार जून के अंत तक नीलामी के चौथे दौर में करीब 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की बिक्री करेगी। राव ने कहा कि पहले दौर में बिक्री के लिए रखे गए सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उसके परिणाम एक महीने में घोषित किए जाएंगे।

तांबा, लिथियम, निकल, कोबाल्ट और दुर्लभ तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज आज पवन टरबाइन और बिजली नेटवर्क से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक... तेजी से बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में से कई में आवश्यक घटक हैं। स्वच्छ ऊर्जा बदलाव में तेजी आने के साथ इन खनिजों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

राव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ जब खनन की बात आती है, तो हमने बहुत सारी नीलामी की हैं। हमने 38 ब्लॉक (महत्वपूर्ण खनिज) को नीलामी में रखा है... हम जून अंत में अगली नीलामी के साथ आएंगे तो यह नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी।’’

राव ने कहा कि सरकार के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में कई महत्वपूर्ण ब्लॉक की खोज की गई। परिणामस्वरूप 100 से अधिक महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए मेज पर हैं। इसलिए पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। हम चाहेंगे कि उद्योग आगे आए और इन ब्लॉक का अध्ययन करे तथा उनके लिए बोली लगाए।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज अन्वेषण पर सरकार का सबसे अधिक ध्यान है।

राव ने कहा कि खान मंत्रालय अगले तीन महीने में अपतटीय खदानों की नीलामी भी शुरू करेगा।

सरकार ने कमजोर प्रतिक्रिया के कारण महत्वपूर्ण खनिजों की पहले चरण में बिक्री के लिए रखे गये 20 ब्लॉक में से 13 की नीलामी रद्द कर दी है।

प्रस्ताव पर रखे गए 20 ब्लॉक में से 18 ब्लॉक के लिए 56 भौतिक बोलियां और 56 ऑनलाइन बोलियां प्राप्त हुईं। रद्द किये गये 11 ब्लॉक में से सात खदानों को तीसरे दौर के तहत नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया है। छह ब्लॉक की दूसरे दौर की नीलामी तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो चुकी है।

केंद्र ने अभी तक 38 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी शुरू की है।



Related News
thumb

मदरसे में फटा बम, मौलाना और छात्र घायल...

बिहार में छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव स्थित एक मदरसा में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसमें मदरसा के मौलाना और उनका छात्र गंभीर रूप से घ...


thumb

चार जून के बाद भाजपा के नेता खोलेंगे झूठ के विश्वविद्यालय: अखिलेश

समाजवादी पाटी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी शिकस्त होने जा रही है और हार चुके भाजपा के ने...


thumb

झारखंड के मंत्री आलमगीर 6 दिन की ईडी रिमांड पर

टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार झारखंड के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित स्पेशल पीए...


thumb

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए जानलेवा हमले की खबर पर पीएम मोदी ने दुख जताया और इसे हमले के कायरतापूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। बुध...


thumb

कोई माई का लाल CAA खत्म नहीं कर सकता : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस दो दल हैं, लेकिन दुकान एक ही है। पीएम मोदी गुरुवार को...


thumb

कांग्रेस अग्निवीर योजना बंद करेगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना को बंद कर देगी। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक अग्निव...