कोडरमा (वीएनएस )। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान को बदलने की सोच रखने वाली तानाशाही ताकतों के खिलाफ इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए इस बार कमर की पेटी बांधकर तैयार है।
कल्पना सोरेन मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तीसरी में इंडिया गठबंधन के तहत सीपीआई (एमएल) के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने लोगों से संसद में झारखंड की आवाज मजबूती से रखने वाले प्रतिनिधि भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर झारखंड के मुद्दों को भूल जाने वाले और मौन धारण करने वालों को सबक सिखाने की जरूरत है। 13 मई को झारखंड की चार सीटों के चुनाव में जनता ने तानाशाही ताकतों को वोट की चोट देकर अपना आक्रोश दिखाया है।
केंद्र की सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों पर उनकी गिद्ध दृष्टि है। कोयला-लोहा से लेकर दामोदर-बराकर तक का पानी का लाभ दूसरों को दिया जा रहा है। कोडरमा में अभ्रक उद्योग की बदहाली की चर्चा करते हुए उन्होंने इसके लिए स्थानीय सांसद और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि इलाके में एक बड़ी आबादी अभ्रक खनन से जीवन-यापन करती है। लेकिन, कोई वैध खदान नहीं होने के कारण लोगों को बिचौलिए का सहारा लेकर काम करना पड़ता है। खदान धंसने जैसी भी खबर हमारे सामने आती रहती है। लोगों ने कोडरमा से जिन जनप्रतिनिधियों को जिताया था, उन्होंने यहां के मुद्दों पर कभी काम नहीं किया। हेमंत सोरेन की सरकार ने इस समस्या को सुलझाने का प्रयास किया था। सही तरीके से अभ्रक खनन प्रारंभ करवाने के लिए फेडरेशन बनाया था।
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में फर्जी राशन कार्डधारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द कर दिए...
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति केम्पैया सोमशेकर को पदोन्नत कर मणिपुर उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्...
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के बाद देशभर में केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान के जयपुर स्थित हवाम...
मध्यप्रदेश के नीमच जिले से प्रेम विवाह को लेकर सामाजिक बहिष्कार की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती द्वारा अपनी मर्जी से प्रेम विवाह...
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें अब कानूनी मोर्चे पर भी बढ़ने लगी हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदे...
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकि...