कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया ‘‘अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस

Posted On:- 2024-05-15




गरियाबंद (वीएनएस)। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद एवं केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 14 मई को पादप स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न विषयों पर आधारित था। जिसमें ‘‘वृक्ष लगाव, पृथ्वी बचाव‘‘, ‘‘प्राकृतिक मित्र कीटों का प्रबंधन‘‘ कार्यक्रम में  सीआईपीएमसी के सहायक निदेशक नीरज कुमार सिंह के द्वारा धान में लगने वाले विभिन्न कीटों एवं कीट नाशकों का उपयोग एवं उनके गुणवत्ता की पहचान कैसे की जाये इस पर विस्तारपूर्वक किसानों को जानकारी दी गई। 

इसके अलावा बीजोपचार की महत्ता से संबंधित जानकारी, कीड़ों के जीवन चक्रों की जानकारी, कीटनाशकों के दुष्प्रभाव एवं उनके संतुलित प्रयोग एवं समन्वित एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के बारे में विस्तृत चर्चा एवं किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. मनीष चौरसिया ने बीजोपचार के सही तरीके, ट्राइकोकार्ड एवं प्रकाश प्रपंच का कीट नियंत्रण में महत्व के बारे में सुझाव दिया गया। सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी अशोक कुमार ने मक्के में लगने वाले फाल आर्मी वर्म के बारे में जानकारी देते हुए इसके समन्वित नियंत्रण के बारे में सुझाव दिया। तुषार मिश्रा व डॉ. ज्योति रमा भारद्वाज द्वारा भी कीटों के जैविक नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के कृषकगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

कांग्रेस ने बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, 14 निष्कासित

निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। इसी बीच कांग...


thumb

सामान्य प्रशासन विभाग ने किया सरकारी छुट्टियों का ऐलान

राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छुट्टियों की ज...


thumb

लखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक रहेंगे जेल में...

आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज हो गई है। बता दें कि मंगलवार को कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी होनी थी...


thumb

स्टार एयरलाइंस ने शुरू की रायपुर से झारसगुड़ा-हैदराबाद के लिए फ्लाइट

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। स्टार एयरलाइंस ने रायपुर को झारसुगुड़ा और हैदराबाद से जोड़त...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र...

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में एक साथ...


thumb

बर्ड फ्लू नियंत्रण के निर्देशों का उल्लंघन, 8 होटलों पर 65 हजार का ...

बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र में जांच दल द्वारा पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्...