भाेपाल (वीएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले की पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। यह आग सुबह सात बजे से लगी और तभी से इसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस फैक्टरी में आग लगी है, वह पाइप फैक्ट्री है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में पाइप रखे हुए थे, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग कितनी भयानक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुंआ 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। 12 से अधिक दमकलें आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। इसके अलावा रेत और फोम का इस्तेमाल कर भी आग बुझाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह आग सिग्नेट पीवीसी फैक्टरी में लगी है। यहां कर्मचारियों की शिफ्ट सुबह आठ बजे शुरू होती है। इससे सुबह सात बजे के करीब आग लग गई। इसलिए हादसे के समय फैक्टरी कोई मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार मौके पर तीनों थानों का पुलिस बल मौजूद है। धार, पीथमपुर, इंदौर और बदनावर से दमकल की गाड़ियों को बुलवाया गया। लेकिन, विकराल रूप से फैली आग काबू में नहीं आई। एयरपोर्ट अथॉरिटी की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके बाद रेत से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके लिए डंपरों से रेत मंगाई गई है।
पाइप निकाले जा रहे बाहर
बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर जो प्लास्टिक के पाइप रखे हैं वह खेती किसानी के काम आते हैं। इन पाइपों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके माल सुरक्षित रह सके और आग आगे न फैले।
मंत्री कैलाश बोले- सरकार और प्रशासन सक्रिय
मोहन यादव सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मामले की जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा कि धार जिले के पीथमपुर की एक कंपनी में भीषण आग लगने का दुखद समाचार है। सूचना मिलने पर इंदौर से त्वरित पांच फोम से भरी गाड़िया और पानी के टैंकर भेज दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और भी सहायता भेजी जाएगी। सरकार और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव के नेतृत्व में 3 सितंबर की सुबह विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का प्रतिनिधित्...
मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई हिंसा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान मैतेई स...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा लो गुर्जर,...
गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड होता है। इस खास मौके पर हर साल मुंबई में लालबागचा राजा को स्थापित किया जाता है।
सितंबर महीने में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। अलग-अलग राज्यों में बारिश हो रही है।