77 साल के हुए लालू यादव ,परिवार के साथ काटा केक

Posted On:- 2024-06-11




पटना (वीएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपना 77 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात 12 बजे राजद प्रमुख ने परिवार के सदस्यों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने इस जश्न की तस्वीरें भी अपने एक्‍स हैंडल पर साझा की हैं।

इस तस्वीर में लालू यादव केक काटकर अपने पुत्र तेज प्रताप को खिलाते नजर आ रहे हैं। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नजर आ रही हैं। इधर, लालू के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया है। आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा राजद कार्यालय सजा-संवरा है।

बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पिता के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, आप जैसे विराट व्यक्तित्व की बेटी होना मेरा सौभाग्य है। बचपन से ही आपने मुझे जीवन को जीने, इंसानियत, प्यार, त्याग और मेहनत का सच्चा मतलब सिखाया है। मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा, यही मेरे हिस्से का दैवीय आशीर्वाद है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, पापा।

बताया जाता है कि पार्टी ने लालू यादव के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी की है। प्रदेश मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक जन्मदिन मनाने की योजना बनाई गई है। राजद प्रदेश कार्यालय सहित पटना की सड़कों के किनारे जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लालू यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तेजस्वी यादव भी सोमवार शाम पटना वापस आ गए हैं।



Related News
thumb

गीता के कर्मयोग की वास्तविक प्रयोगशाला है एम्स: मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) नयी दिल्ली के चिकित्सा के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख करते हुए शु...


thumb

जल सभ्यताओं की जीवन रेखा, इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाना जरूरी...

विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया। नेताओं ...


thumb

एग्रो बायोडायवर्सिटी राउंडटेबल में कोदो,कुटकी,बाजरा संरक्षण पर क...

नेटवर्क फॉर कंजर्विंग सेंट्रल इंडिया (NCCI) ने अपने चौथे एग्रोबायोडायवर्सिटी राउंडटेबल का आयोजन एम पी टी जंगल रिज़ॉर्ट, सरही गेट, कान्हा टाइगर रिज़...


thumb

आप ने सिसोदिया को बनाया पंजाब प्रभारी, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर फैसला लिया गया।


thumb

नाराज ड्राइवर ने मिनी बस में लगाई आग, चार कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी कंपनी के बस ड्राइवर ने वेतन कटौती से नाराज होकर बस में आग लगा दी। इस हादसे मे...


thumb

मानवीय मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता कभी विलुप्त नहीं होने वाली : मु...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर बल देते हुए कहा है कि यदि नागरिकों को अच्छी तरह जानकारी नह...