मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को ले जा रहा विमान लापता

Posted On:- 2024-06-11




लिलोंग्वे (वीएनएस )। मलावी के उप-राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान लापता हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में ये जानकारी दी गयी है। मलावी रक्षा बल का विमान सोमवार सुबह राजधानी लिलोंग्वे से रवाना होने के बाद रडार से गायब हो गया। विमान से संपर्क न होने के बाद राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया। विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मज़ूज़ू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था।

घटना की जानकारी के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाज़रस चकवेरा ने बहामास की अपनी यात्रा रद्द कर दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, पूरी स्तिथि साफ़ होने के बाद ही घटनाक्रम के बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार विमान के लापता होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मलावी के सूचना मंत्री मूसा कुंकुयू ने बीबीसी को बताया कि विमान को खोजने के प्रयास जारी हैं।

कुंकुयू ने कहा: जिस हवाई अड्डे पर उन्हें उतरना था वो मज़ुज़ू के उत्तरी भाग में है। रिपोर्ट के अनुसार, चिलिमा को 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी अनुबंध देने के बदले में पैसे लेने का आरोप था। हालांकि पिछले महीने अदालत ने सबूत के अभाव में आरोपों को खारिज कर दिया।



Related News
thumb

ट्रंप ने गाजा पट्टी पर 'अमेरिकी अधिकार' का रखा प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराने पश्चिम एशिया संकट को हल करने के लिए एक योजना प्रस्तावित की है।


thumb

स्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत

स्वीडिश अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ओरेब्रो के एक स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं। इसे देश के प्रधानमंत्री ने स्वीडन के इति...


thumb

ईरान मेरी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए' डोनाल्ड ट्रंप ने द...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए।


thumb

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, मच गया हड़कंप

मध्य स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में दस लोग मारे गए हैं। खबर लिखे जाने तक ये सामने नहीं आ पाया है कि मृतकों में बंदूकधारी श...


thumb

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क में मचा हाहाकार

दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है लेकिन इन दिनों यहां अंडों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात यह हैं


thumb

एर्दोगन मार्च से पहले सीरिया का दौरा करेंगे

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन एक मार्च से शुरू होने वाले मुस्लिम पवित्र महीने रमजान से पहले सीरिया का दौरा करेंगे। यह जानकारी तुर्की सरका...