पुलिस की रेड में 9 जुआरी गिरफ्तार, पौने 7 लाख बरामद...

Posted On:- 2024-06-16




रायपुर (वीएनएस)। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरी ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 6,81,500 रुपये नकदी बरामद हुई है। मामला अभनपुर थाना का है।

जानकारी के अनुसार 16 जून को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उइके एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा और जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,81,500/-रू. ताशपत्ती एवं 9 नग मोबाईल जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 227/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1861 धारा 13 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
01.    विनय जैन पिता अमर जैन उम्र 47 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।
02.    रमेश आहुजा पिता दिनेश आहुजा उम्र 50 साल निवासी चरौदा रेलवे कालोनी थाना चरौदा।
03.    प्रदीप कुमार जगपाल पिता अप्पु कुमार जगपाल उम्र 32 साल दलदल सिवनी मोवा रायपुर।
04.    राज कुकरेजा पिता भजन लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्रिन आहुजा थाना मोवा रायपुर।
05.    विक्की कुमार पंजवानी पिता प्रेमचंद पंजवानी उम्र 30 साल निवासी अवंति बिहार मोवा रायपुर।
06.    राम मेहवानी पिता जसराज मेहवानी उम्र 30 निवासी वसुन्धरा नगर भिलाई-3 दुर्ग।
07.    जनसन पिता तुलसी देवानी उम्र 48 निवासी मोवा रायपुर।
08.    अत्कथ जाम्पा पिता ओमप्रकाश उम्र 30 साल निवासी मोवा रायपुर।
09.    हरिश महेश्वरी पिता ईश्वरी महेश्वरी उम्र 33 साल निवासी स्टेशन चौक फुण्डर रायपुर।

कार्रवाई में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्रभारी ए.सी.सी.यू., सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा आर. महिपाल सिंह तथा थाना अभनपुर से उनि. सोमन लाल सिन्हा, धनश्याम सिन्हा, प्रआर दिलीप भतपहरी, आर. रामकृष्ण राठौर एवं हरिश चन्द्र कोसले की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



Related News
thumb

नवीन न्याय संहिता का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : कलेक्टर

। कलेक्टर हरिस.एस ने नवीन न्याय सहिता कें संबंध में व्यापक प्रचार-प्रचार करने पर जोर देते हुए कहा कि जिले के नगरीय निकायों सहित सभी हाट-बाजारों में...


thumb

शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी, दोषियों पर कार्यवाही करे सरकार ...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के धमतरी जिले के केंद्र क्रमांक 1520 महर्षि वेदव्यास शासकीय महाविद्यालय, भखार...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, 44 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले 44 आवेदको ने अपनी समस्याओं, मांगो औ...


thumb

जिला अस्पताल में डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध हो अन्यथा होगी कार्यवाही : क...

कलेक्टर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने जिले में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्...


thumb

सफलता पाने युवा वर्ग पूरी ताकत से करे परिश्रम : विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्ह...


thumb

सभी अधिकारी फिल्ड में जाकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का करें न...

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव 26 जून से प्रारंभ हो रहे हैं। शाला प्रवेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी स्कूल, आश्रम-छात्रावास...