सांसद संग स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों ने भी किया योगा

Posted On:- 2024-06-21




बेमेतरा (वीएनएस)। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के शामिल हुए।

सुबह 7 बजे से दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर संसदीय क्षेत्र दुर्ग के सांसद विजय बघेल शामिल हुए। सांसद संग सैकड़ों स्कूली -कॉलेज के विद्यार्थियों संग जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के आला अधिकारी सहित कर्मचारियों व नागरिकों ने पद्मासन, ताड़ासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम जैसे योग के अभ्यास योगगुरु दिलहरन तिवारी एवं उनकी टीम भरत साहू, रानी सिंह तथा कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन में किये।

लोकसभा सांसद विजय बघेल ने योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि शरीर को चुस्त दुरूस्त और मन को शांत रखने के लिए अब दुनिया भर में काफी लोग योग का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा योग भारत की देन है। दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज के दिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आप सभी भी इसे नियमित तौर पर अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने योग दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जुन 2015 में हुई थी। 11 सितंबर 2014 को जब संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन हुआ था, उस समय भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की नींव रखी। तब से अभी तक 21 जून को हम सभी योग दिवस मानते हैं और आज हम सब यहां उपस्थित है। उन्होंने कहा अनेक देश में यह आयोजन हो रहा है, करोड़ों लोग आज योग कर रहें है।

विधायक दिपेश साहू ने सभी को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा की योग करने के बाद उत्साह, और प्रेरणा शरीर और मन में अपने से आ जाता हैं हम सभी ने इसे अभी योग के पश्चात महसूस किया, हमें योग को अपने जीवन शैली में उतारना हैं। हम सभी ने आज कुछ समय निकाल कर योग किया इससे हमें मानसिक और शारीरिक स्थिति तनाव मुक्त लग रही हैं हम स्वस्थ अनुभव कर रहें है। शरीर, तन मन को स्वस्थ रखना चाहें तो, हम सब के लिए योगा अभ्यास जरूरी है। और दुनिया में यदि हम धन की बात करें तो स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। हम स्वस्थ्य रहना चाहतें हैं तो हमें प्रति दिन योगा अभ्यास करना चाहिए।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा की आज के योग दिवस के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमें स्वस्थ और निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। जिस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन में खाने, सोने और अन्य सभी कार्यो के लिए समय निकालते है ऐसे ही हमें योग के लिए भी समय निकालकर योग करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उद्बोधन में कहा की योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है, योग से मानसिक व शारीरिक दोनों स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। योग करने से कई बीमारियां जैसे हृदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा की योगाचार्य ने हमें आग्रह किया कि हमें रोज योग करना चाहिए, और हमें स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया“ तो आदमी सुख रहता है तो खाना, रहना सोना काम करना सब अच्छा लगता है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए इसके विभिन्न लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। योग दिवस के इस आयोजन ने ज़िला बेमेतरा के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और योग को जन-जन तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, जिले के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समस्त विभाग के अधिकारीगण/कर्मचारी, एवं आये हुये विद्यार्थीयों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा सभी जनपद, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया और करें योग रहें निरोग का संदेश दिया।



Related News
thumb

पशु संगणना आज से शुरू

पशुधन क्षेत्र के विकास के लिए नीतियों, कार्यक्रमों इत्यादि योजना बनाने के लिए हर 05 वर्ष में भारत सरकार के निर्देशानुसार पशु संगणना आयोजित की जाती ...


thumb

पशुधन विकास विभाग प्रत्येक शुकवार केसीसी कैम्प

पशुधन विकास विभाग की ओर से पशुपालन करने वाले पशुपालकों को डेयरी, बकरी पालन, सूअर पालन, व मुर्गी पालन इत्यादि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ...


thumb

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास मेला में हितग्राहियों ...

प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रधानम...


thumb

जिले के प्रभारी मंत्री वर्मा ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में 18वीं सेल ख...

प्रदेश के राजस्व व आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में 18वीं सेल खेल मेला का शु...



thumb

राष्ट्रीय कृषि मेला में राजनांदगांव की महिला कृषक हित समूह का आर्गे...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में राजनांदगांव की महिला कृषक हित समूह आत्मा योजना द्वारा संचालित आर्गेनिक फू...