आज नए सांसदों को दिलाई जाएगी शपथ

Posted On:- 2024-06-24




18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो रही है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार हैं।


18वीं लोकसभा के पहले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन गौरवमय है। पहली बार नए संसद भवन में शपथग्रहण होगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इतिहास में ऐसा दूसरी बार है कि जनता ने किसी सरकार को लगातार तीसरी बार शासन करने का अवसर दिया है। ये मौका 60 साल बाद आया है। अगर जनता ने ऐसा फैसला किया है तो उसने सरकार नियत पर मुहर लगाई है। उसकी नीतियों पर मुहर लगाई है।



Related News
thumb

दाना की दस्तक: 500 से ज्यादा ट्रेन और 300 फ्लाइट्स रद्द...

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है।


thumb

तैयार हो रही संविदा कर्मियों की फाइल, दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा

नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


thumb

ट्रेन के AC कोच में करते हैं सफर? जान लें कैसी है सफाई व्यवस्था

ट्रेन में भारत के हजारों लोग हर दिन यात्रा करते होंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि AC कोच में जो कंबल उन्हें दिया जा रहा है



thumb

गांजा भरी बीड़ी को जलाने एक्साइज ऑफिस में माचिस मांगने पहुंचे छात्...

इडुक्की में एक अनोखा मामला सामने आया है। मुन्नार के मनोरम हिल स्टेशन की स्कूल यात्रा पर आए छात्रों को गांजा पीना मंहगा पड़ गया।


thumb

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख

विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी...