बसपा ने सदस्यता शुल्क को 200 रुपये से घटाकर 50 रुपये किया

Posted On:- 2024-06-24




लखनऊ (वीएनएस)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में शामिल पदाधिकारियों को देश भर में गहन सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिया। बसपा ने सदस्यता शुल्क को 200 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। बैठक समाप्त होने के बाद पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की बुकलेट देकर वापस भेजा गया।

इससे पहले मायावती ने पदाधिकारियों से कहा कि जिन राज्यों में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां लोकसभा चुनाव की गलतियों को दोहराना नहीं है। पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाना है।  देश के वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए पार्टी के लोगों को सचेत व हमेशा तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर विशेषकर गरीब व कमजोर वर्गों के लोग गुमराह होकर अपनी एक मात्र हितैषी पार्टी बसपा को नुकसान पहुंचा कर शोषण करने वाली पार्टी को सत्ता में आसीन करा देते हैं, जो उचित नहीं है। 

मायावती ने कहा कि इस बार विरोधी पार्टियों द्वारा चुनाव में संविधान बचाओ जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर किए गए गलत प्रचार से गुमराह होने की वजह से बसपा का जबरदस्त नुकसान हुआ है। आगे चुनाव में फिर ऐसा नुकसान न हो। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने संविधान सभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर को आने से रोकने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए थे, वह अब संविधान बचाने की बात कैसे कर सकती है। कांग्रेस ने तो बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि देकर सम्मानित भी नहीं किया था।




Related News
thumb

दाना की दस्तक: 500 से ज्यादा ट्रेन और 300 फ्लाइट्स रद्द...

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है।


thumb

तैयार हो रही संविदा कर्मियों की फाइल, दिवाली से पहले मिल सकता है तोहफा

नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


thumb

ट्रेन के AC कोच में करते हैं सफर? जान लें कैसी है सफाई व्यवस्था

ट्रेन में भारत के हजारों लोग हर दिन यात्रा करते होंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि AC कोच में जो कंबल उन्हें दिया जा रहा है



thumb

गांजा भरी बीड़ी को जलाने एक्साइज ऑफिस में माचिस मांगने पहुंचे छात्...

इडुक्की में एक अनोखा मामला सामने आया है। मुन्नार के मनोरम हिल स्टेशन की स्कूल यात्रा पर आए छात्रों को गांजा पीना मंहगा पड़ गया।


thumb

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख

विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी...