जनदर्शन कार्यक्रम: समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोग हुए प्रसन्न

Posted On:- 2024-06-29




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरल, सहज व्यक्तित्व से प्रभावित हुए लोग

रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की एक झलक जनदर्शन कार्यक्रम में देखने को मिली। इस महीने की 27 तारीख को हुए पहले जनदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने गर्मी और उमस की परवाह किए बिना लगभग 5 घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हुए जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले लोगों को यह पहली बार एहसास हुआ कि मुख्यमंत्री कितने सहज और सरल है। लोगों  ने यह भी देखा कि वे पूरी गंभीरता और आत्मीय भाव से लोगों से मिल रहे है और लोगों की समस्याओं की निराकरण के लिए पहल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में किसी को ब्रेन सर्जरी और किसी को कैंसर की ईलाज तो किसी को प्रमाण पत्र और ट्रायसाइकिल देने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में एक महिला ने बताया कि उनके पति रमेश शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकरए मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

जनदर्शन कार्यक्रम में धमतरी निवासी अमित सोनी के ब्रेन सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री ने डेढ़ लाख रूपए की मंजूरी देने के साथ ही वर्षा चांदवानी के इलाज के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इसी प्रकार दिव्यांग बेेमेतरा जिले के बलराम और रोहित कुमार की मुख्यमंत्री ने रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना करते हुए उन्हें आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी।

रायपुर की महाविद्यालय की छात्रा आयुषी द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। सपने में आर्थिक स्थिति बाधा है। मेरे पिता चाहते थे कि मैं सिविल सर्वेंट बनूं और इसके लिए उन्होंने मुझे खूब प्रेरित किया। दुर्भाग्य से कोरोना आया और उनका निधन हो गया। अब मेरा दो सपना है। एक तो मेरे पिता का सपना पूरा करना और दूसरा मेरे खुद का सपना पूरा करना। मुख्यमंत्री जी आप अगर मेरी सहायता करें तो मेरी रास्ते की बाधा दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने आयुषी की तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक सुविधा एवं सहायता दिलाने के निर्देश दिए।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री को उत्कल समाज ने भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल ह...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक पुरन्दर मिश्र के नेतृत्व में आये उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुला...


thumb

छत्तीसगढ़ हेल्थ कॉन्क्लेव में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहा...

छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर में चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य पर "द सुश्रुत अवार्ड" छत्तीसगढ़ हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्र...


thumb

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी के निवास पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ...


thumb

शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है : लखन लाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम नोनबिर्रा में शाला प्रवेश उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्हो...


thumb

नगरीय निकायों को 65.72 करोड़ रुपए की पार्षद निधि आबंटित

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि...


thumb

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए ...