मंत्री वर्मा ने ‘तहसीलदार‘ और ‘छग राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.)‘ पुस्तकों का किया विमोचन

Posted On:- 2024-06-29




रायपुर (वीएनएस)। राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘तहसीलदार‘ और ‘राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर. बी. सी.)‘ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर और अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तकों के लेखक  के.के. बाजपेयी, पूर्व संयुक्त सचिव एवं उमेश कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर, रा.प्र.से.-2015 तथा पुस्तकों के प्रकाशक राज लॉ पब्लिकेशन के प्रोपराईटर चंद्र कुमार ठाकुर एवं अविनाश अग्रवाल उपस्थित थे।

सामान्य प्राशासन विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव के.के. बाजपेयी द्वारा लिखित पुस्तक ‘तहसीलदार‘ हमारे राज्य के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अलग-अलग कानून में प्रदान किए गए शक्तियों एवं अधिरोपित किए गए कर्तव्यों पर प्रकाश डालती है। पुस्तक में कार्यालय में तैयार किए जाने वाले कई दस्तावेजों के स्पष्ट उदाहरण भी शामिल हैं। इससे हमारे राज्य के तहसीलों की कार्यशैली को बेहतर करने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सकेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव उमेश कुमार पटेल की पुस्तक राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) के द्वितीय संस्करण में अद्यतन विभागीय परिपत्र, संबंधित अधिनियमों, नियमों, अधिसूचनाओं के साथ-साथ विभागीय आदेशों के उदाहरण एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी का भी समावेश किया गया है। विमोचित पुस्तकों के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कानून एवं कार्यों के बारे में आम जनता को भी बेहतर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री को उत्कल समाज ने भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा में शामिल ह...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक पुरन्दर मिश्र के नेतृत्व में आये उत्कल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुला...


thumb

छत्तीसगढ़ हेल्थ कॉन्क्लेव में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहा...

छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर में चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य पर "द सुश्रुत अवार्ड" छत्तीसगढ़ हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्र...


thumb

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी के निवास पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ...


thumb

शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है : लखन लाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम नोनबिर्रा में शाला प्रवेश उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्हो...


thumb

नगरीय निकायों को 65.72 करोड़ रुपए की पार्षद निधि आबंटित

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि...


thumb

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए ...