हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आजकल बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। बड़े बुजुर्ग तो छोड़िए युवाओं को हाइपरटेंशन की समस्या सबसे ज्यादा होने लगी है। बहुत कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह डाइट और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। कई बार जेनेटिक कारण, स्ट्रेस और नींद पूरी न होने पर भी बीपी की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। कई बार सुबह के समय हमारी बॉडी हाई बीपी के संकेत देती है। इन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए सुबह ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?
चक्कर आना- अगर सुबह उठते ही चक्कर आने लगें तो ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। कई बार बिस्तर से उठते ही सिर घूमने लगता है और चक्कर जैसा महसूस होता है। तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। आपको इसका कारण पता होना चाहिए। अगर बीपी बढ़ा हुआ निकले तो डॉक्टर तो दिखाएं।
प्यास लगना- रातभर पानी नहीं पीने से सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन सुबह उठते ही बहुत ज्यादा प्यास लगे और मुंह सूखने लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर ऐसा हो सकता है। इसे नॉर्मल बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
धुंधला दिखना- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधला दिखाई दे उन्हें अपना बीपी चेक कर लेना चाहिए। ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी हाई होने पर आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती है।
उल्टी जैसा महसूस होना- उठते ही आपको उल्टी या मतली जैसा लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने पर घबराहत होती है और बेचैनी सी महूसस होने लगती है। इससे उल्टी जैसा फील होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।
बहुत थकान- रातभर सोने के बाद भी सुबह थकान और कमजोरी महसूस हो तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। ऐसा कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी होता है। ऐसे लोगों को सुबह एनर्जी काफी लो लगती है। अगर ऐसा कोई भी लक्षण आपको महसूस होता है तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर चेक करें और डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो उसे कम करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ देसी ड्रिंक्स को शामिल करें। इन ड्रिंक्स को खाली पेट पीने से न केवल वजन क...
कई लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सर्दियों का मौसम चल रहा है या फिर गर्मियों का, उन्हें दिन में एक से दो बार चाय तो पीनी ही होती है। कुछ...
एक बोल में दो टी-स्पून चावल का आटा लें और इसमें चार चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें एक टी-स्पून पिघला हुआ घी मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और पैक...
डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने की कोशिश करते हैं, जो आगे चलकर पेट दर्द या गैस की समस्या पैदा कर सकती है।
पुराने जमाने से गर्मियों के मौसम में छाछ पीने की सलाह दी जाती रही है। छाछ यानी मट्ठा यानी बटरमिल्क पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सक...
क्या आपको भी लीची खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको लीची खाते समय इसकी सही मात्रा के बारे में नहीं भूलना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत स...