तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Posted On:- 2024-07-04




रांची (वीएनएस)। झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले उन्हें विपक्षी गठबंधन-इंडी अलायंस के विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। राजभवन में केवल हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में किया जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया था कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। हालांकि, बाद में हेमंत के आज ही शपथ लेने की बात सामने आई और अब हेमंत तीसरी बार सीएम बन चुके हैं।

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं, चंपई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

चंपई सोरेन के आवास पर हुई थी बैठक
इससे पहले चंपई सोरेन के आवास पर विधायकों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता होंगे। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेत और पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल थे।

28 जून को जेल से रिहा हुए थे हेमंत सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।



Related News
thumb

बिहार में एक और पुल धराशायी, ग्रामीणों का आवागमन बाधित...

पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड की कोइलहरा पंचायत के लोहरगांवा गांव में बनी आरसीसी पुलिया शनिवार देर शाम धराशायी हो गई। पुलिया के ध्वस्त होने के बाद ...


thumb

सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट, 16 लोग घायल...

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में रविवार को एक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिससे 16 लोग घायल हो गए हैं। जग्गय्यापेटा राजस्व मंडल अधिकारी रवीं...


thumb

दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज किया मामला...

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, महुआ मोइत्रा पर इंटरनेट मीडिया पो...


thumb

तेलंगाना में पुलिसकर्मी ने उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या

तेलंगाना में एक पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। कार्यस्थल पर कथित उत्पीड़न के बाद उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले कीट...


thumb

कुलगाम में दो जगहों पर मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, वीरगति को प्राप्त ह...

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीछ मुठभेड़ चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षबलों ने दो आतं...


thumb

देवघर में गिरी 3 मंजिला इमारत: 4 लोगों को बचाया गया, कई के फंसे होन...

झारखंड के देवघर जिले में रविवार सुबह तीन मंजिला इमारत ढी गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। मलबे...