जिले में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा वन महोत्सव, एक पेड़ माँ के नाम पर किया गया पौधरोपण

Posted On:- 2024-07-04




वन महोत्सव में पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए दिलाई जा रही शपथ

राजनांदगांव (वीएनएस)। वन विभाग की ओर से 1 से 7 जुलाई 2024 तक मनाए जाने वाले वन महोत्सव अंतर्गत व्यापक पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में तथा वनमंडलाधिकारी आयुष जैन के निर्देशन में जिले भर में वन महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। एक पेड़ माँ के नाम पर आयोजित वन महोत्सव अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनसामान्य सहभागिता से पौधरोपण किया जा रहा है। 


प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधरोपण के महत्व तथा ग्लोबल वार्मिंग को दूर करने के लिए पौधरोपण जरूरी के संबंध में जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाएं जा रहे हैं। वन महोत्सव में अमरूद, जामुन, आम, आंवला, कटहल, बादाम, पीपल, बरगद, नीम, अनार, चीकू, नींबू, बादाम, बेर, केला सहित विभिन्न वेरायटी के पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण सहित जनसामान्य उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधरोपण कर पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी ले रहे हैं। राजनांदगांव वन मंडल अंतर्गत नि:शुल्क पौधा वितरण के लिए वाहन के माध्यम से भी पौधे उपलब्ध कराएं जा रहे है।

वन परिक्षेत्र खुज्जी के ग्राम करमरी में जनप्रतिनिधियों, वन परिक्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों, स्कूली के प्राचार्य, शिक्षकों व विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधरोपण किया गया। सभी ने पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी ली। उप वन मंडल डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढारा एवं ग्राम बछेराभाटा के स्कूल परिसर में सामूहिक रूप से फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधरोपण किया तथा वृक्षों के संरक्षण, संवर्धन एवं पालन पोषण के लिए शपथ ली। वन महोत्सव 7 जुलाई तक विभिन्न ग्रामों में निरंतर मनाया जाएगा।




Related News
thumb

मृत्युंजय शर्मा को मैट्स विवि से अंग्रेजी में मिली पीएचडी की उपाधि

शोधार्थी मृत्युंजय शर्मा ने मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से अंग्रेजी में पीएचडी उपाधि हासिल की है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता ब्रिटिश उप...


thumb

होटल बेबीलोन में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका...

राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जत...


thumb

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल हरिचंदन

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रविवार को गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...


thumb

सीएम साय ने सोने की झाड़ू से निभाई छेरापहरा की रस्म

छत्तीसगढ़ में रविवार को रथयात्रा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ या...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन के कैंसर जांच शिविर में 200 से ज्यादा महिलाओं ने क...

छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने बाल्को कैंसर अस्पताल के साथ मिलकर नि: शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उ...


thumb

नल जल में भ्रस्टाचार करने वाले ठेकेदार-अधिकारियों पर हो सख्त कार्रव...

जिले में जल जीवन योजना में हो रहे भ्रष्टाचार अब किसी से छुपे नहीं हैं। अब आम जनता से लेकर भाजपा के नेता भी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।...