भाजपा प्रवेश करेंगे नाराज कांग्रेस नेता, भटगांव भाजपा ने किया विरोध...

Posted On:- 2024-07-06




जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

भटगांव (वीएनएस)। भटगांव नगर पंचायत में शनिवार को बड़ा उलटफेर हो गया। यहां कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे के आरोपों से खिन्न होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब कयास लगाए जा रहे है कि ये नाराज कांग्रेसी नेता भाजपा प्रवेश कर सकते है। इसके बाद भटगांव भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा नगर पंचायत भटगांव के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमे उन्होंने मांग की है कि नगर भटगांव व आस पास के भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस पार्टी  व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओ को भाजपा में  शामिल नहीं किया जाय।

अब देखना यह है कि इन नेताओं को भाजपा में पनाह मिलती है, या इनकी हालत न घर के रहे न घाट के वाली होती है।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व एडरमेन तुलसी आदित्य , पार्षद  राजेश सीदार, पूर्व पार्षद रमा पटेल , पूर्व महामंत्री कुंज राम साहू , रामकुमार केसरवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेत्तर श्रीवास , पूर्व पार्षद टम्मक सोनी , पूर्व एडरमैन राजू केशरवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज ठाकुर , पूर्व पार्षद राम लाल साहू राम कृपाल पटेल , रविंद्र सिंह बनाफर , सुरेश रघु , लीलाधर वैष्णव , पूर्व एल्डर मेन भीलेश्वर आदित्य , सरपंच हरिशंकर जयसवाल , आदि ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को  भाजपा में शामिल नहीं करने की  मांग जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के नाम से ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा को सौंपा गया है।




Related News
thumb

पशु संगणना आज से शुरू

पशुधन क्षेत्र के विकास के लिए नीतियों, कार्यक्रमों इत्यादि योजना बनाने के लिए हर 05 वर्ष में भारत सरकार के निर्देशानुसार पशु संगणना आयोजित की जाती ...


thumb

पशुधन विकास विभाग प्रत्येक शुकवार केसीसी कैम्प

पशुधन विकास विभाग की ओर से पशुपालन करने वाले पशुपालकों को डेयरी, बकरी पालन, सूअर पालन, व मुर्गी पालन इत्यादि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ...


thumb

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास मेला में हितग्राहियों ...

प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रधानम...


thumb

जिले के प्रभारी मंत्री वर्मा ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में 18वीं सेल ख...

प्रदेश के राजस्व व आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में 18वीं सेल खेल मेला का शु...



thumb

राष्ट्रीय कृषि मेला में राजनांदगांव की महिला कृषक हित समूह का आर्गे...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में राजनांदगांव की महिला कृषक हित समूह आत्मा योजना द्वारा संचालित आर्गेनिक फू...